बंगाली समिति की बैठक में कार्यक्रम का प्रारूप तैयार

पाकुड़ : पाकुड़ बंगाली समिति की एक बैठक रविवार की देर शाम समिति के कार्यालय में हुई. जिसकी अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष कबीर भट्टाचार्य ने किया. बैठक में आठ मई बंगला 25 वैशाख को धूमधाम से पिछले वर्ष की भांति कवि गुरु रवींद्र नाथ ठाकुर जयंती पर कार्यक्रम करने का निर्णय लिया गया. बैठक में […]
पाकुड़ : पाकुड़ बंगाली समिति की एक बैठक रविवार की देर शाम समिति के कार्यालय में हुई. जिसकी अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष कबीर भट्टाचार्य ने किया. बैठक में आठ मई बंगला 25 वैशाख को धूमधाम से पिछले वर्ष की भांति कवि गुरु रवींद्र नाथ ठाकुर जयंती पर कार्यक्रम करने का निर्णय लिया गया. बैठक में कार्यक्रम का प्रारूप भी तैयार किया गया.
जिसके जयंती के पूर्व संध्या सात मई को चित्रांकन प्रतियोगिता, आठ मई को गांधी चौक से रवींद्र चौक तक प्रभात फेरी तथा माल्यार्पण किया जाना हैं. जिसके बाद भारत सेवा आश्रम संघ के प्रांगण में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है. बैठक में कार्यक्रम के दौरान सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित करने का निर्णय लिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




