लोगों को दें बेहतर स्वास्थ्य सुविधा

फरक्का : एनटीपीसी के गंगा भवन में केंद्रीय राज्य स्वास्थ्य मंत्री आबु हसन खान चौधरी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों सहित एनटीपीसी के अधिकारियों के साथ बैठक की.बैठक में केंद्रीय अस्पताल में आम लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने को लेकर चर्चा की गयी. स्वास्थ्य मंत्री श्री चौधरी ने आम लोगों के बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं […]
फरक्का : एनटीपीसी के गंगा भवन में केंद्रीय राज्य स्वास्थ्य मंत्री आबु हसन खान चौधरी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों सहित एनटीपीसी के अधिकारियों के साथ बैठक की.बैठक में केंद्रीय अस्पताल में आम लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने को लेकर चर्चा की गयी. स्वास्थ्य मंत्री श्री चौधरी ने आम लोगों के बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने का निर्देश दिया. उक्त बैठक में एनटीपीसी बैरेज परियोजना के जीएम एसके हलदार, विधायक मइनुल हक, जिला परिषद अध्यक्ष अबेदुर रहमान, बैरेजन अस्पताल के एसीएमओ पीयूष कांति दास, डॉ बीके सिंह, केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग के निदेशक डा जेके पांडेय आदि मौजूद थे.
केंद्रीय राज्य स्वास्थ्य मंत्री की अध्यक्षता में आयोजित बैठक को लेकर पूर्व सांसद आबू हसनात खान ने कहा कि उक्त बैठक सिर्फ दिखावा है. उन्होंने कहा कि इसके पूर्व केंद्रीय राज्य स्वास्थ्य मंत्री द्वारा आम लोगों को अस्पताल से इलाज की सुविधा मुहैया कराने को लेकर उद्घाटन किया गया था परंतु आज तक कोई सुविधा आम मरीजों को नहीं मिला. उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर स्वास्थ्य मंत्री द्वारा लोगों के साथ छलावा किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




