कोयला की अवैध ढुलाई करते 77 साइकिलें जब्त

Updated at : 07 Mar 2025 5:41 PM (IST)
विज्ञापन
कोयला की अवैध ढुलाई करते 77 साइकिलें जब्त

अवैध रूप से कोयले के कारोबार पर नकेल कसने को लेकर कार्रवाई की गयी है.

विज्ञापन

पाकुड़. अवैध रूप से कोयले के कारोबार पर नकेल कसने को लेकर कार्रवाई की गयी है. एसडीपीओ दयानंद आजाद के नेतृत्व में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी अभियान चलाया है. जानकारी के अनुसार पाकुड़ मुफ्फसिल, मालपहाड़ी व हिरणपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया गया. इस दौरान पुलिस बलों ने 77 साइकिल व तीन मोटरसाइकिल जब्त किया. एक मोटरसाइकिल मालपहाड़ी थाना से जब्त किया गया है वहीं दो मोटरसाइकिल हिरणपुर थाना की पुलिस ने जब्त किया है. एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध रूप से कोयले के कारोबार पर नकेल कसने को लेकर पाकुड़ व हिरणपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी की गयी. 77 साइकिल व तीन मोटरसाइकिल अलग-अलग जगहों से जब्त की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola