पारा शिक्षकों को स्थायी करने की उठाई मांग

पाकुड़ : स्थानीय लड्डु बाबू आम-बगान में टेट पास अभ्यर्थियों की बैठक शनिवार को हुई. जिसकी अध्यक्षता पारा शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने की. इसमें शिक्षक बहाली में हो रही समस्याओं पर चर्चा की गयी. बैठक में रांची में धरना पर बैठे शिक्षकों पर हुई लाठीचार्ज का विरोध किया गया. जिलाध्यक्ष ने […]
पाकुड़ : स्थानीय लड्डु बाबू आम-बगान में टेट पास अभ्यर्थियों की बैठक शनिवार को हुई. जिसकी अध्यक्षता पारा शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने की. इसमें शिक्षक बहाली में हो रही समस्याओं पर चर्चा की गयी. बैठक में रांची में धरना पर बैठे शिक्षकों पर हुई लाठीचार्ज का विरोध किया गया. जिलाध्यक्ष ने कहा कि नियम को ताक पर रखकर शिक्षक बहाली की जा रही है.
सरकार के सुस्त रवैये के कारण योग्य पारा शिक्षक नियुक्ति से वंचित हो रहे हैं. उन्होंने सरकार से पारा शिक्षकों के स्थायीकरण की मांग की है. मौके पर रतन लाल प्रमाणिक, अरूण साह, तहेदुल रहमान, अब्दुल जाकिर, अजय साह, जहांगीर शेख, मनोज रविदास, उत्तम प्रमाणिक, सत्येन मंडल सहित अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




