प्रशासन डीलर को हटाये

Updated at : 04 Dec 2015 5:14 AM (IST)
विज्ञापन
प्रशासन डीलर को हटाये

आक्रोशितों ने पदाधिकारियों के खिलाफ भी जमकर की नारेबाजी पाकुड़ : सदर प्रखंड के संग्रामपुर पंचायत के सैकड़ों ग्रामीणों ने स्थानीय डीलर सुफल रविदास को हटाने की मांग को लेकर तथा दो माह का राशन व केरोसिन नहीं दिये जाने को लेकर जमकर हंगामा किया. आक्रोशितों ने पदाधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. ग्रामीण हबीबुर […]

विज्ञापन
आक्रोशितों ने पदाधिकारियों के खिलाफ भी जमकर की नारेबाजी
पाकुड़ : सदर प्रखंड के संग्रामपुर पंचायत के सैकड़ों ग्रामीणों ने स्थानीय डीलर सुफल रविदास को हटाने की मांग को लेकर तथा दो माह का राशन व केरोसिन नहीं दिये जाने को लेकर जमकर हंगामा किया. आक्रोशितों ने पदाधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. ग्रामीण हबीबुर रहमान व देबु विश्वास के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीणों ने अक्टूबर व नवंबर माह का राशन व किरासन वितरण नहीं करने को लेकर नाराज थे.
कार्डधारी अजहर शेख, अनिकूल शेख, जमीर शेख, ईशा शेख, अजफारूल शेख, आलिफनूर बीबी, जोहरा बेवा सहित दर्जनों कार्डधारियों ने बताया कि खाद्य सुरक्षा नियम लागू होने के बाद से डीलर द्वारा अनाज का वितरण नहीं किया गया है. जिस कारण गरीबों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. जबकि रौशनी स्वयं सहायता समूह एवं चांदनी स्वयं सहायता समूह को विभाग द्वारा अब तक आवंटन प्राप्त नहीं हुआ है. जिस कारण सभी कार्डधारी सुफल रविदास के पास अपना अनाज लेने जाते हैं. परंतु सुफल रविदास द्वारा आवंटन अब तक नहीं मिलने की बात कह कर लौटा दिया जाता है.
कहते हैं प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी
प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी श्रीकांत पाल ने बताया कि सुफल रविदास के पास 840 लाभुकों का आवंटन दिया गया था. परंतु ग्रामीणों की शिकायत पर 440 सुफल रविदास, 200 रौशनी स्वयं सहायता समूह तथा 200 चांदनी स्वयं सहायता समूह को आवंटन कर दिया गया है. एक सप्ताह के अंदर उक्त डीलर द्वारा अनाज का वितरण कर दिया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola