गायब उषा पहाड़िया का शव जंगल से बरामद

Updated at : 02 Dec 2015 7:57 AM (IST)
विज्ञापन
गायब उषा पहाड़िया का शव जंगल से बरामद

बोरियो : सोमवार देर रात गायब उषा पहाड़िया(40) का शव नवगाछी पहाड़ के जंगलों से बरामद कर लिया गया है. नवगाछी से एक किमी दूर स्थित जंगल में खून से सने बोरे में बंद कर शव फेंका हुआ था. ग्रामीणों ने शव को देखा तो इसकी जानकारी बोरियो पुलिस को दी. मंगलवार सुबह बोरियो पुलिस […]

विज्ञापन
बोरियो : सोमवार देर रात गायब उषा पहाड़िया(40) का शव नवगाछी पहाड़ के जंगलों से बरामद कर लिया गया है. नवगाछी से एक किमी दूर स्थित जंगल में खून से सने बोरे में बंद कर शव फेंका हुआ था.
ग्रामीणों ने शव को देखा तो इसकी जानकारी बोरियो पुलिस को दी. मंगलवार सुबह बोरियो पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये साहिबगंज भेज दिया. पत्नी बोबी पहाड़िन ने रविवार को बोरियो थाना में पति उषा पहाड़िया के गायब होने व हत्या की आशंका जताते हुए शिकायत की थी. बोबी ने ग्राम प्रधान डुपनो पहाड़िया सहित रोकेसी पहाड़िया, जबरा पहाड़िया पर पति को गायब करने का आरोप लगाया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola