राशि आवंटन का बहाना बना कर रोका विकलांग का पेंशन
Updated at : 02 Dec 2015 7:53 AM (IST)
विज्ञापन

पाकुड़ : सदर प्रखंड के संग्रामपुर गांव निवासी इदरिश शेख की 24 वर्षीय विकलांग पुत्री नाजमीरा खातून को सरकार द्वारा दी जा रही सुविधा वर्तमान में बंद कर दी गयी है. इसे लेकर इदरिश शेख अपने पुत्री को न्याय दिलाने के लिए सभी दफ्तरों का चक्कर लगा रहे हैं. पिता इदरिश शेख के मुताबिक उनकी […]
विज्ञापन
पाकुड़ : सदर प्रखंड के संग्रामपुर गांव निवासी इदरिश शेख की 24 वर्षीय विकलांग पुत्री नाजमीरा खातून को सरकार द्वारा दी जा रही सुविधा वर्तमान में बंद कर दी गयी है. इसे लेकर इदरिश शेख अपने पुत्री को न्याय दिलाने के लिए सभी दफ्तरों का चक्कर लगा रहे हैं.
पिता इदरिश शेख के मुताबिक उनकी बच्ची बचपन से ही विकलांग है. वर्ष 2007 में असैनिक शल्य चिकित्सा सह जिला चिकित्सा पदाधिकारी पाकुड़ के ज्ञापांक 173 दिनांक 08.02.2007 को विकलांग प्रमाण पत्र भी मुहैया कराया गया है. जिसके आधार पर उसे पेंशन मिल रहा था.
सरकार द्वारा दी जा रही पेंशन की सुविधा तीन बार ही मिल पाया है. जिसके बाद यह कहते हुए विभाग द्वारा बंद कर दी गई है कि राशि का आवंटन बंद हो गया है. उन्होंने उपायुक्त से मांग किया है कि उपरोक्त मामले की जांच कर उसे न्याय दिलाया जाय.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




