हथियार दिखाकर 25 हजार नकद व मोबाइल लूटा

Updated at : 13 Nov 2015 6:54 AM (IST)
विज्ञापन
हथियार दिखाकर 25 हजार नकद व मोबाइल लूटा

पांच अज्ञात अपराधियों ने रुपये छिनने के क्रम में क्रशर के मुंशी को किया घायल हिरणपुर थाना में मामला दर्ज हिरणपुर : थाना अंतर्गत तारजोला-सापाराम मोड़ के समीप क्रशर के मुंशी से अज्ञात अपराधियों द्वारा हथियार का भय दिखा कर हजारों रुपये व मोबाइल छीन लिये जाने का मामला प्रकाश में आया है. घटना बीते […]

विज्ञापन

पांच अज्ञात अपराधियों ने रुपये छिनने के क्रम में क्रशर के मुंशी को किया घायल

हिरणपुर थाना में मामला दर्ज

हिरणपुर : थाना अंतर्गत तारजोला-सापाराम मोड़ के समीप क्रशर के मुंशी से अज्ञात अपराधियों द्वारा हथियार का भय दिखा कर हजारों रुपये व मोबाइल छीन लिये जाने का मामला प्रकाश में आया है.

घटना बीते मंगलवार देर शाम की है. घटना को लेकर सीतपहाड़ी लुतफूल हक क्रशर के मुंशी करीमुल ने हिरणपुर थाना में मामला दर्ज कराया है. मुंशी ने पुलिस को दिये बयान में बताया है कि मंगलवार की शाम तारजोला-सापाराम मोड़ के निकट हथियार से लैस पांच अज्ञात अपराधियों ने उसे घेर लिया तथा हथियार का भय दिखा कर उससे रुपये छिनने का प्रयास किया. विरोध करने पर अपराधियों ने कट्टे से उसके सिर पर वार कर 25 हजार रुपये व मोबाइल छीन कर फरार हो गया.

मुंशी के बयान पर थाना में कांड संख्या 123/15 भादवि की धारा 395, 397 के तहत मामला दर्ज किया गया है. थाना प्रभारी बाबूवंशी साव ने बताया कि घटना को लेकर हर बिंदुओं पर छानबीन की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola