कोलकर्मियों ने की वेतन भुगतान की मांग
Updated at : 07 Nov 2015 7:41 AM (IST)
विज्ञापन

पाकुड़ नगर : पचुवाड़ा सेंट्रल कोल ब्लॉक कर्मचारियों ने वेतन भुगतान की मांग को लेकर शुक्रवार को उपायुक्त पाकुड़ को मुख्यमंत्री के नाम एक मांग पत्र सौंपा है. मांग पत्र में बताया कि उच्चतम न्यायालय के निर्णय के फलस्वरूप 214 कोल ब्लॉक का आवंटन विभिन्न कंपनियों को स्थायी तौर पर सौंप दिया गया है. जिसमें […]
विज्ञापन
पाकुड़ नगर : पचुवाड़ा सेंट्रल कोल ब्लॉक कर्मचारियों ने वेतन भुगतान की मांग को लेकर शुक्रवार को उपायुक्त पाकुड़ को मुख्यमंत्री के नाम एक मांग पत्र सौंपा है. मांग पत्र में बताया कि उच्चतम न्यायालय के निर्णय के फलस्वरूप 214 कोल ब्लॉक का आवंटन विभिन्न कंपनियों को स्थायी तौर पर सौंप दिया गया है.
जिसमें अमड़ापाड़ा प्रखंड के दो कोल ब्लॉक पचुवाड़ा सेंट्रल, पचुवाड़ा नॉर्थ का आवंटन पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड तथा पश्चिम बंगाल पावर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन को दिया गया है. कर्मचारियों ने अपने बकाये वेतन की भुगतान हेतु पीएसपीसीएल तथा जिला प्रशासन सहित विधायक व सांसद के समक्ष गुहार भी लगायी है.
परंतु कई माह बीत जाने के बाद भी भुगतान नहीं किया गया है. जिससे कर्मचारी के समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. मौके पर संजय कुमार दास, प्रमोद कुमार चौधरी, आशुतोष कुमार, विनय कुमार सिंह, उत्तम कुमार रजक सहित दर्जन भर लोग मौजूद थे. उपायुक्त ने कर्मियों को आश्वास्त किया है कि मामले को लेकर सरकार तथा कंपनी से वार्ता कर भुगतान दिलाने की पहल की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




