आरोपितों की हो गिरफ्तारी
Updated at : 07 Nov 2015 7:41 AM (IST)
विज्ञापन

पाकुड़/हिरणपुर : सरैयाहाट बाजार के एक अभिभावक की पिटाई से घायल स्कूल संचालक दिवाकर साहा की मौत मामले को लेकर झारखंड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के महासचिव रामरंजन कुमार सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को एक स्मार पत्र सौंपा. जिसमें उपरोक्त घटना में शामिल अभिभावक शंभु भगत व उसके पुत्र बिक्रम कुमार भगत […]
विज्ञापन
पाकुड़/हिरणपुर : सरैयाहाट बाजार के एक अभिभावक की पिटाई से घायल स्कूल संचालक दिवाकर साहा की मौत मामले को लेकर झारखंड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के महासचिव रामरंजन कुमार सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को एक स्मार पत्र सौंपा. जिसमें उपरोक्त घटना में शामिल अभिभावक शंभु भगत व उसके पुत्र बिक्रम कुमार भगत के विरुद्ध कठोर कार्रवाई किये जाने की मांग की गई.
एसोसिएशन के महासचिव श्री सिंह ने बताया कि दिवाकर साहा के साथ बकाये शिक्षण शुल्क मामले को लेकर उपरोक्त दोनों व्यक्ति द्वारा जिस तरह से मारपीट की गई. वह एक जघन्य अपराध है. उन्होंने आरोपित की तत्काल गिरफ्तारी व पीड़ित परिवार को 25 लाख रुपये मुआवजा देने सहित सात सूत्री मांग सौंपा. इधर हिरणपुर प्रतिनिधि के अनुसार सरैयाहाट में हुई उपरोक्त घटना को लेकर शुक्रवार को झारखंड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन हिरणपुर इकाई ने इसकी घोर निंदा की है.
घटना को लेकर किड्स केयर स्कूल, गोल्डेन गार्डन पब्लिक स्कूल, जीबीएसएस स्कूल, एवरेस्ट मिशन स्कूल, सरस्वती शिशु मंदिर, विकलांग सह अनाथ आवासीय विद्यालय आदि ने इस घटना की भर्त्सना की है. साथ ही दिवंगत प्रधानाध्यापक की आत्मा की शांति की कामना की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




