दीपावली को लेकर बाजारों में बढ़ी चहल-पहल

चाइनीज लाइटों व झालरों से पटा बाजार पाकुड़ : दीपों का त्योहार जिलेभर में 11 नवंबर को धूमधाम से मनाया जायेगा. जिसको लेकर लोग तैयारी में जुट गये हैं. दीपावली को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है. लोग अपने घरों की रंगाई-पुताई कार्य में जुटे हैं. दीपावली को लेकर दुकानदारों द्वारा दुकानों […]
चाइनीज लाइटों व झालरों से पटा बाजार
पाकुड़ : दीपों का त्योहार जिलेभर में 11 नवंबर को धूमधाम से मनाया जायेगा. जिसको लेकर लोग तैयारी में जुट गये हैं. दीपावली को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है. लोग अपने घरों की रंगाई-पुताई कार्य में जुटे हैं. दीपावली को लेकर दुकानदारों द्वारा दुकानों की भी साफ-सफाई की जा रही है.
वहीं त्योहार को लेकर बाजार में काफी चहल-पहल देखी जा रही है. वहीं इलेक्ट्रॉनिक्स दुकानों में भी खरीदारी के लिये लोगों की भीड़ देखी जा रही है. लोग अपने घरों को अच्छे तरीके से सजाने को लेकर तरह-तरह के लाइट, लाइटिंग झालर, लाइटिंग मोमबत्ती, लाइटिंग दीपक आदि की खरीदारी कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




