निबंध प्रतियोगिता में बढ़-चढ़ कर बच्चों ने लिया हिस्सा

Updated at : 05 Nov 2015 7:56 AM (IST)
विज्ञापन
निबंध प्रतियोगिता में बढ़-चढ़ कर बच्चों ने लिया हिस्सा

पाकुड़ : शिक्षा परियोजना के निर्देश पर हमारा झारखंड कैसा हो विषय पर शहर के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में बुधवार को जिलास्तरीय निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमे जिला शिक्षा अधीक्षक अरुण कुमार उपस्थित थे. प्रतियोगिता में जिले के सभी प्रखंड से चयनित कुल कक्षा 6-8 तक 28 तथा कक्षा 9-12 तक के […]

विज्ञापन
पाकुड़ : शिक्षा परियोजना के निर्देश पर हमारा झारखंड कैसा हो विषय पर शहर के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में बुधवार को जिलास्तरीय निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमे जिला शिक्षा अधीक्षक अरुण कुमार उपस्थित थे. प्रतियोगिता में जिले के सभी प्रखंड से चयनित कुल कक्षा 6-8 तक 28 तथा कक्षा 9-12 तक के 29 बच्चों ने भाग लिया. जिला शिक्षा अधीक्षक श्री कुमार ने बताया कि हमारा झारखंड कैसा हो विषय पर बच्चों को लेख लिखने को कहा गया.
प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभाओं को रांची में आयोजित राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में नौ नवंबर को भाग लेंगे. मौके पर सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी जयंत मिश्रा, शबनम तबस्सूम, कल्याणी बेसरा, वंदना सिंह, भारती कुमारी, शकुंतला मुर्मू सहित अन्य उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola