बोलेरो ने बाइक को मारी ठोकर, दो घायल

Updated at : 04 Nov 2015 8:32 AM (IST)
विज्ञापन
बोलेरो ने बाइक को मारी ठोकर, दो घायल

महेशपुर : थाना क्षेत्र अंतर्गत गोकुलनगर गांव के समीप मंगलवार को सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल हो गये. मिली जानकारी के अनुसार गोकुलनगर गांव के समीप बोलेरो ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी. जिससे मोटरसाइकिल में सवार चालक व एक अन्य घायल हो गये. सोहबिल निवासी साउल एबने सैयाद 25 वर्ष तथा मोजेम […]

विज्ञापन
महेशपुर : थाना क्षेत्र अंतर्गत गोकुलनगर गांव के समीप मंगलवार को सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल हो गये. मिली जानकारी के अनुसार गोकुलनगर गांव के समीप बोलेरो ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी. जिससे मोटरसाइकिल में सवार चालक व एक अन्य घायल हो गये.
सोहबिल निवासी साउल एबने सैयाद 25 वर्ष तथा मोजेम शेख 27 वर्ष अपनी प्लेटिना मोटरसाइकिल से मुरारोई की ओर से महेशपुर अपने घर जा रहा था. इसी दौरान महेशपुर की ओर से मुरारोई की ओर जा रही बोलेरो ने सामने से टक्कर मार दी. घटना की सूचना मिलते ही महेशपुर थाना सअनि तहसीन अहमद खान पुलिस बल के साथ घटना स्थल पहुंचे और घायलों को इलाज हेतु सीएचसी में भरती कराया. जहां प्रभारी डॉ मनोज गहलोत ने प्राथमिक उपचार के बाद एक घायल साउल एबने सैयाद को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया. साउल को गंभीर चोट आयी है. जबकि दूसरा घाायल व्यक्ति मोजेम शेख को भी चोट आई है. पुलिस ने मोटरसाइकिल व बोलेरो को जब्त कर थाना ले आयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola