ट्रेन से गिर कर यात्री जख्मी

Published at :31 Oct 2013 3:28 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रेन से गिर कर यात्री जख्मी

पाकुड़ : पाकुड़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या दो पर बुधवार को बरहरवा–रामपुरहाट पैसेंजर से गिरने के कारण 50 वर्षीय यात्री मदन मंडल जख्मी हो गये. ट्रेन से गिरने के कारण श्री मंडल के दाहिने हाथ की कलाई पर गंभीर चोट आयी है. मामले की सूचना मिलते ही जीआरपी पहुंची और इलाज के लिए मदन […]

विज्ञापन

पाकुड़ : पाकुड़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या दो पर बुधवार को बरहरवारामपुरहाट पैसेंजर से गिरने के कारण 50 वर्षीय यात्री मदन मंडल जख्मी हो गये. ट्रेन से गिरने के कारण श्री मंडल के दाहिने हाथ की कलाई पर गंभीर चोट आयी है.

मामले की सूचना मिलते ही जीआरपी पहुंची और इलाज के लिए मदन मंडल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया. स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों द्वारा इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया गया. जीआरपी प्रभारी अमर कुमार यादव ने बताया कि जख्मी यात्री के परिजनों को घटना की सूचना दी गयी है. यात्री पश्चिम बंगाल के धुलियान का निवासी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola