नाबालिग लड़की का अपहरण, प्राथमिकी दर्ज

Updated at : 30 Oct 2015 12:56 AM (IST)
विज्ञापन
नाबालिग लड़की का अपहरण, प्राथमिकी दर्ज

पाकुड़ : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गंधाईपुर से एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला प्रकाश में आया है. मामले को लेकर गंधाईपुर गांव निवासी अपहृत लड़की के पिता ने थाना में आवेदन देकर गांव के ही हाजीकुल शेख, केरामत मौलवी, हाबिल शेख, बाबलू शेख, नूर इस्लाम शेख व अस्माउल शेख के विरुद्ध […]

विज्ञापन

पाकुड़ : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गंधाईपुर से एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला प्रकाश में आया है. मामले को लेकर गंधाईपुर गांव निवासी अपहृत लड़की के पिता ने थाना में आवेदन देकर गांव के ही हाजीकुल शेख, केरामत मौलवी, हाबिल शेख, बाबलू शेख, नूर इस्लाम शेख व अस्माउल शेख के विरुद्ध थाना कांड संख्या 433/15 भादवि की धारा 366ए/34 के तहत मामला दर्ज कराया है.

आवेदन में अपहृत लड़की के पिता ने कहा है कि 23 अक्तूबर की रात्रि करीब 8 बजे उसकी 17 वर्षीय बेटी घर से लगभग 200 फीट दूरी पर पानी भरने गयी थी. घर वापस नहीं आने पर खोजबीन करने के बाद दूसरे दिन पता चला कि गांव के ही हाजीकुल शेख द्वारा उसका अपहरण कर लिया गया है. इसे लेकर जब उसका घर गया तो वहां मौजूद उपरोक्त अभियुक्तों द्वारा गाली-गलौज करते हुए जान मारने की धमकी दी गयी. इधर उपरोक्त मामले में पुलिस मामला दर्ज करते हुए पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola