पत्थर से कूच कर युवक की हत्या
Updated at : 30 Oct 2015 12:33 AM (IST)
विज्ञापन

लिट्टीपाड़ा : लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के चमनकांडो में 30 वर्षीय युवक की हत्या कर शव पहाड़ में फेंके जाने का मामला प्रकाश में आया है. मृतक की पहचान भीमा पहाड़िया के रूप की गयी है. भीमा पहाड़िया सोमवार को लिट्टीपाड़ा साप्ताहिक हाट में बांस बेचने गया था. जो अब तक वापस नहीं लौटा. खोजबीन करने […]
विज्ञापन
लिट्टीपाड़ा : लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के चमनकांडो में 30 वर्षीय युवक की हत्या कर शव पहाड़ में फेंके जाने का मामला प्रकाश में आया है. मृतक की पहचान भीमा पहाड़िया के रूप की गयी है. भीमा पहाड़िया सोमवार को लिट्टीपाड़ा साप्ताहिक हाट में बांस बेचने गया था. जो अब तक वापस नहीं लौटा.
खोजबीन करने पर उसका शव करमाटांड़ पंचायत के टुड़यो पहाड़ी रास्ता में बरामद हुआ. शव का सिर व चेहरे को पत्थर से बूरी तरह कूच दिया गया था. शव मिलने की सूचना पर पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचीौर शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं छानबीन में बगल के गांव के काबरा पहाड़िया को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. जिसे पूछताछ के बाद जेल भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




