लकड़ी तस्करों का सेफ जोन बना हिरणपुर

Updated at : 28 Oct 2015 7:47 AM (IST)
विज्ञापन
लकड़ी तस्करों का सेफ जोन बना हिरणपुर

हिरणपुर : प्रखंड क्षेत्र में लकड़ी की तस्करी अवैध रूप से बदस्तूर जारी है. तस्करों द्वारा बाजार होते हुए वाहनों में बेखौफ होकर लकड़ी ढोया जाता है. लकड़ी तस्करी के मामले में हिरणपुर तस्करों के लिए सेफ जोन माना जाता है. इस क्षेत्र में काफी संख्या में कीमती लकड़ियों को काट कर पश्चिम बंगाल व […]

विज्ञापन
हिरणपुर : प्रखंड क्षेत्र में लकड़ी की तस्करी अवैध रूप से बदस्तूर जारी है. तस्करों द्वारा बाजार होते हुए वाहनों में बेखौफ होकर लकड़ी ढोया जाता है. लकड़ी तस्करी के मामले में हिरणपुर तस्करों के लिए सेफ जोन माना जाता है. इस क्षेत्र में काफी संख्या में कीमती लकड़ियों को काट कर पश्चिम बंगाल व अन्य क्षेत्रों में ले जाया जाता है.
कई बार वन विभाग के पदाधिकारियों द्वारा छापेमारी कर काफी संख्या में लकड़ी सहित वाहन भी जब्त किये गये व कई लोगों पर मामला भी दर्ज किया गया. बावजूद इसके लकड़ी माफियाओं में कोई असर नहीं देखा जा रहा है और लकड़ी की तस्करी बदस्तूर जारी है. मामले को लेकर रेंजर कमलेश सिंह ने बताया कि लकड़ी तस्करी को रोकने के लिए विभाग द्वारा कड़ा कदम उठाया जा रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola