पाकुड़ में डेंगू के तीन मरीज मिले
Updated at : 24 Oct 2015 8:12 AM (IST)
विज्ञापन

पाकुड़ : सदर प्रखंड के संग्रामपुर व लिट्टीपाड़ा प्रखंड के पटुवाड़ा गांव में तीन मरीजों में डेंगू के लक्षण पाये गये हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार संग्रामपुर गांव निवासी आशिया बीबी (34) पति देवु विश्वास की रक्त जांच की गयी, जिसमें एनएस वन पोजीटिव पाया गया. वहीं नगर परिषद क्षेत्र के बिजली कॉलोनी निवासी मो […]
विज्ञापन
पाकुड़ : सदर प्रखंड के संग्रामपुर व लिट्टीपाड़ा प्रखंड के पटुवाड़ा गांव में तीन मरीजों में डेंगू के लक्षण पाये गये हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार संग्रामपुर गांव निवासी आशिया बीबी (34) पति देवु विश्वास की रक्त जांच की गयी, जिसमें एनएस वन पोजीटिव पाया गया.
वहीं नगर परिषद क्षेत्र के बिजली कॉलोनी निवासी मो अफरोज (30) की जब रक्त जांच की तो उन्हें आइजीएम, आइजीजी पोजीटिव पाया गया. इसके अलावा लिट्टीपाडा प्रखंड पटुवाड़ा गांव निवासी चुंडा मुर्मू के चार वर्षीय पुत्र भुवन मुर्मू का आइजीजी पोजीटिव पाया गया.
इसको लेकर जिले में भय का माहौल है. आशिया बीबी के पति देवु विश्वास ने बताया कि जब उनकी पत्नी बीमार हुई तो उन्होंने तुरंत सदर अस्पताल सोनाजोड़ी में भरती कराया.
डेनजर टेस्ट जब करायी गयी तो एनएस वन पोजीटिव निकली. जिसे बेहतर इलाज के लिये भागलपुर में भरती कराया गया है. उन्होंने कहा कि संग्रामपुर के दो और मरीज भागलपुर के निजी अस्पताल में इलाज करा रहे हैं. उन्हें भी डेंगू निकला है. उन्होंने कहा कि उनका पुत्र सरफराज शेख व भतीजा सौहेल भी बीमार है. इनका भी डेंगू टेस्ट किया गया है.
श्री विश्वास ने अस्पताल उपाधीक्षक डॉ एके सिंह से गांव में डीटीटी छिड़काव की मांग की है. वहीं इस बारे में अस्पताल उपाधीक्षक डॉ ऐके सिंह ने कहा है कि डेंगू का कीट उपलब्ध है. तीन डेंगू पीड़ित मरीज की पहचान जांच के बाद हुई है. जांच रिपाेर्ट मलेरिया विभाग को भेजी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




