अहमदाबाद में युवक को बनाया बंधक पाकुड़िया में पिता से मांगी फिरौती
Updated at : 20 Oct 2015 8:42 AM (IST)
विज्ञापन

पाकुड़िया : थाना क्षेत्र के भालुकचुआं निवासी दीनानाथ राय से उसके पुत्र संतोष राय को मुक्त करने के बदले एक लाख फिरौती मांगे जाने की शिकायत थाने में आयी है. गुजरात के अहमदाबाद में संतोष राय को बंधक बनाये जाने की शिकायत भाई राजेश राय ने पाकुड़िया थाने में आवेदन देकर की है. साथ ही […]
विज्ञापन
पाकुड़िया : थाना क्षेत्र के भालुकचुआं निवासी दीनानाथ राय से उसके पुत्र संतोष राय को मुक्त करने के बदले एक लाख फिरौती मांगे जाने की शिकायत थाने में आयी है. गुजरात के अहमदाबाद में संतोष राय को बंधक बनाये जाने की शिकायत भाई राजेश राय ने पाकुड़िया थाने में आवेदन देकर की है. साथ ही भाई के सकुशल बरामदगी की गुहार लगायी है.
आवेदन में राजेश ने अलीपुर कलियाचक निवासी ईसराइल शेख पर आरोप लगाया है कि उसने उसके भाई संतोष राय को अहमदाबाद में बंधक बना कर रखा है. मुक्त करने के बदले में पिता दीनानाथ से एक लाख की मांग की जा रही है.
पैसे नहीं देने पर जान मारने की धमकी : राजेश ने पुलिस को दिये आवेदन में उल्लेख किया है कि इसराइल शेख ने उसके भाई को गुजरात में काम दिलाने के बहाने बहला-फुसला कर अपने साथ ले गया. इसके बाद वहां उसने उसे बंधक बना लिया.
अब इसराईल फोन पर एक लाख की मांग कर रहा है. रुपये नहीं दिये जाने पर जान मार देने की धमकी दी जा रही है. डर से मेरे पिता ने बीते 13 अक्तूबर को खाता नंबर 33614770275 पर रवियल शेख के नाम से 26 हजार रुपये भी भेज दिया है. बावजूद वह मेरे भाई को नहीं छोड़ रहा है. वह पूरे एक लाख रुपये की मांग कर रहा है. ईसराईल शेख मोबाइल नंबर 9974726164 से फोन कर धमकी देता है. मामले को लेकर थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक से वार्ता कर आगे की कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




