डायरिया से एक की मौत, दर्जनों अक्रांत

लिट्टीपाड़ा :प्रखंड के बड़ाघघरी पंचायत अंतर्गत छोटाघघरी निवासी 70 वर्षीय लखन हांसदा की मौत डायरिया से शनिवार को हो गयी. वहीं इससे छोटाघघरी सहित कदवा, रामपुर गांव के भी दर्जनों लोग पीड़ित हैं. इसमें आठ वर्षीय मालती हांसदा, 34 वर्षीय मंझली मोहली, सात वर्षीय राजमुनी टुडू, 12 वर्षीय अलमुनस हेंब्रम आदि की हालत गंभीर बनी […]
लिट्टीपाड़ा :प्रखंड के बड़ाघघरी पंचायत अंतर्गत छोटाघघरी निवासी 70 वर्षीय लखन हांसदा की मौत डायरिया से शनिवार को हो गयी. वहीं इससे छोटाघघरी सहित कदवा, रामपुर गांव के भी दर्जनों लोग पीड़ित हैं.
इसमें आठ वर्षीय मालती हांसदा, 34 वर्षीय मंझली मोहली, सात वर्षीय राजमुनी टुडू, 12 वर्षीय अलमुनस हेंब्रम आदि की हालत गंभीर बनी हुई है. स्थिति को काबू में करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने गांव में कैंप लगाया है. इसका नेतृत्व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मनीष कुमार सिन्हा कर रहें है.
वहीं स्वास्थ्य कर्मी कैंप में पीड़ितों का इलाज कर रहें है. इसके अलावा नवाडीह पंचायत के रामपुर गांव के आधा दर्जन डायरिया पीड़ित लोगों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




