मशीन निकालने बंद काेलियरी गयी पुलिस को झेलना पड़ा आक्रोश

Updated at : 07 Oct 2015 4:38 AM (IST)
विज्ञापन
मशीन निकालने बंद काेलियरी गयी पुलिस को झेलना पड़ा आक्रोश

लोडर मशीन निकालने गये चालक को घंटों बनाया बंधक पाकुड़ : मालपहाड़ी थाना क्षेत्र के कोलाजोड़ा स्थित पैनम साइडिंग क्षेत्र में रखे गये लोडर मशीन को लाने गये पुलिस को ग्रामीणों का आक्रोश झेलना पड़ा. जवानों को बैरंग वापस लौटना पड़ा. प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को पुलिस िनरीक्षक के नेतृत्व में जवान लोटामारा स्थित […]

विज्ञापन

लोडर मशीन निकालने गये चालक को घंटों बनाया बंधक

पाकुड़ : मालपहाड़ी थाना क्षेत्र के कोलाजोड़ा स्थित पैनम साइडिंग क्षेत्र में रखे गये लोडर मशीन को लाने गये पुलिस को ग्रामीणों का आक्रोश झेलना पड़ा. जवानों को बैरंग वापस लौटना पड़ा.

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को पुलिस िनरीक्षक के नेतृत्व में जवान लोटामारा स्थित पैनम साईिडंग क्षेत्र पहुंचे वहां रखे लोडर मशीन को ले जाने लगे. जैसे ही पुलिस द्वारा तीन लोडर मशीन को निकाला गया तभी सैकड़ों की संख्या में गांव के महिला एवं पुरुष हाथ में डंडा लिये पहुंच गये तथा पुलिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने लगे. ग्रामीणों के अनुसार पैनम कोल प्रबंधन द्वारा बीते छह माह से मानदेय नहीं दिया गया है. जब तक कंपनी द्वारा मानदेय भुगतान नहीं किया जायेगा तब तक एक भी सामान यहां से ले जाने नहीं दिया जायेगा. जिस कारण मात्र तीन लोडर मशीन ही निकाला जा सका. जबकि दर्जनों मशीनों को पुलिस को वहीं छोड़ देना पड़ा.

ग्रामीणों ने चार लोगों को

बनाया बंधक

पुलिस सूत्रों के अनुसार लोडर मशीन निकालने गये एक चालक को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया तथा मारपीट भी की गई. समाचार भेजे जाने तक ग्रामीणों ने चालक को बंधक बनाये रखा था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola