विकास के लिए सामूहिक सोच से करें काम
Updated at : 01 Oct 2015 9:43 AM (IST)
विज्ञापन

लिट्टीपाड़ा : प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार कक्ष में बुधवार को मुख्यमंत्री के सचिव सुनील कुमार वर्णवाल ने प्रखंड में संचालित वन बंधु कल्याण योजना को लेकर पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक के दौरान मुख्यमंत्री के सचिव श्री वर्णवाल ने उपस्थित पदाधिकारियों व उपरोक्त योजना में लगाये गये एनजीओ के सदस्यों को स्पष्ट रूप […]
विज्ञापन
लिट्टीपाड़ा : प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार कक्ष में बुधवार को मुख्यमंत्री के सचिव सुनील कुमार वर्णवाल ने प्रखंड में संचालित वन बंधु कल्याण योजना को लेकर पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की.
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री के सचिव श्री वर्णवाल ने उपस्थित पदाधिकारियों व उपरोक्त योजना में लगाये गये एनजीओ के सदस्यों को स्पष्ट रूप से हिदायत देते हुए कहा कि राज्य भर में केवल लिट्टीपाड़ा प्रखंड को ही वन बंधु योजना के तहत चुना गया है. जो इस क्षेत्र के लिए गौरव की बात है. ऐसे में क्षेत्र के विकास कैसे हो इस पर सामूहिक सोच के तहत काम करना होगा. कोताही बरते जाने वाले पदाधिकारियों व एनजीओ के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.
बैठक में मौजूद जिला सहकारिता पदाधिकारी द्वारा मांगे गये डाटा की जानकारी नहीं दिये जाने पर जम कर फटकार लगाते हुए अक्तूबर माह तक कार्य पूरा कर लिये जाने की हिदायत दी. साथ ही बैठक में अनुपस्थित पाये जाने पर लिट्टीपाड़ा के बाल विकास परियोजना पदाधिकारी चित्रा यादव को स्पष्टीकरण मांगे जाने का निर्देश उपायुक्त को दिया.
उन्होंने बैठक में मौजूद सभी विभाग के पदाधिकारियों से लिट्टीपाड़ा प्रखंड में वन बंधु योजना के अलावा चल रहे अन्य योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की. कहा : जिला स्तर से वन बंधू योजना को लेकर अब तक जो तैयारी की गई है वह सराहनीय है. लेकिन अब इसे धरातल पर उतारने की आवश्यकता है और इस कार्य के लिए सभी को अपनी जिम्मेदारी ठीक ढंग से निभानी होगी.
लगभग दो घंटे तक चली बैठक के दौरान सचिव श्री वर्णवाल ने विभाग वार प्रखंड में संचालित कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की. मौके पर कल्याण आयुक्त श्रवण सोई, उपायुक्त सुलसे बखला, आइटीडीए निदेशक सुनील कुमार सिंह, सिविल सर्जन डॉ प्रवीण कुमार राम, बीडीओ राजीव कुमार मिश्रा, विशेष प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता सुरेंद्र सिंह, आरइओ विभाग के सहायक अभियंता सुबोध दास, बीपीआरओ सुरेंद्र नारायण साहा सहित अन्य विभाग के पदाधिकारी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




