पूर्व विधायक सुफल मरांडी ने थामा भाजपा का दामन

Updated at : 25 Sep 2015 8:33 AM (IST)
विज्ञापन
पूर्व विधायक सुफल मरांडी ने थामा भाजपा का दामन

महेशपुर : महेशपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सुफल मरांडी ने झामुमो छोड़ भाजपा का दामन थामा. इसकी पुष्टि करते हुए उन्होंने कहा कि मैं झामुमो का पुराना, संघर्षशील तथा संगठन व जनता के बीच संबंध बनाये रखने वाला कार्यकर्ता रहा. गुरुजी के वक्त सब ठीक-ठाक चल रहा था. लेकिन हेमंत सोरेन के आने के […]

विज्ञापन
महेशपुर : महेशपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सुफल मरांडी ने झामुमो छोड़ भाजपा का दामन थामा. इसकी पुष्टि करते हुए उन्होंने कहा कि मैं झामुमो का पुराना, संघर्षशील तथा संगठन व जनता के बीच संबंध बनाये रखने वाला कार्यकर्ता रहा. गुरुजी के वक्त सब ठीक-ठाक चल रहा था. लेकिन हेमंत सोरेन के आने के बाद समर्पित व पुराने कार्यकर्ताओं की अनदेखी किये जाने से काफी आहत हुआ था.
इतना ही नहीं झामुमो की नीतियां व सिद्धांत जिससे जनता का लगाव थे. उसमें वर्तमान में झामुमो दूर होनी दिखने लगी है. इसे ध्यान में रखते हुए मैंने भाजपा के सिद्धांतों का तुलनात्मक दृष्टिकोण से बेहतर पाते हए भाजपा में शामिल हो चुका हूं. मैं जमीन से जुड़ा कार्यकर्ता रहा हूं. मैंने पार्टी बदली है लेकिन क्षेत्र की जनता के हित में हमेशा कार्य करते रहने की कायैशैली व संकल्प में बदलाव नहीं किया है. इस भाजपा में भी मेरी कार्यशैली वहीं पुरानी वाली रहेगी.
भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी
पूर्व विधायक सुफल मरांडी के भाजपा में योगदान करने से भाजपा कार्यकर्ता सह भाजयुमो जिला अध्यक्ष नरेन साहा, मंडल अध्यक्ष तमाल बनर्जी, पुलक घेष, अमित अग्रवाल, विजय भंडारी, सुरेंद्र प्रसाद भगत सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है. कहा कि श्री मरांडी के आने से भाजपा कार्यकर्ताओं में नयी ऊर्जा का संचार हुआ है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola