बिक्रमपुर में शॉर्ट-सर्किट से एक घर राख
Updated at : 25 Sep 2015 8:32 AM (IST)
विज्ञापन

पाकुड़ : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के उदयनारायणपुर पंचायत अंतर्गत बिक्रमपुर गांव निवासी प्रतिमा राजवंशी के घर में बुधवार रात दो बजे शॉर्ट-सर्किट से आग लग गयी. इस घटना में नकदी सहित लाखों की संपत्ति जल कर राख हो गयी. घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. मकान मालिक प्रतिमा राजवंशी के मुताबिक […]
विज्ञापन
पाकुड़ : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के उदयनारायणपुर पंचायत अंतर्गत बिक्रमपुर गांव निवासी प्रतिमा राजवंशी के घर में बुधवार रात दो बजे शॉर्ट-सर्किट से आग लग गयी. इस घटना में नकदी सहित लाखों की संपत्ति जल कर राख हो गयी. घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.
मकान मालिक प्रतिमा राजवंशी के मुताबिक उनके पति छटाकी राजवंशी बाहर रह कर मजदूरी करते हैं. वह पाकुड़ शहर में सब्जी बेचने का काम करती है. बुधवार को उन्होंने बंधन ग्रुप से 30 हजार रुपये का लोन लेकर घर के अंदर बक्से में रखा था. शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक घर में आग लगने से उपरोक्त रुपये सहित घर के भीतर रखे अनाज, कपड़े व अन्य जरूरत के सामान जल कर स्वाहा हो गया. इधर घटना की जानकारी मिलते ही बीडीओ शिवाजी भगत के निर्देश पर हल्का कर्मचारी सुलेमान हेंब्रम ने घटना स्थल पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया.
वहीं उदयनारायणपुर पंचायत के मुखिया मंसारूल हक ने भी घटना स्थल का जायजा लेते हुए तत्काल सहयोग हेतु एक लुंगी व एक साड़ी दी तथा एक हजार नकद अपने निजी सहयोग के रूप में दिये जाने का आश्वासन दिया. ग्रामीणों के मुताबिक उपरोक्त घटना के बाद अहले सुबह तीन बजे से छह बजे तक शहबाजपुर फीडर पूरी तरह बाधित रहा. जबकि उपरोक्त गांव में दोपहर बाद तक विद्युत समस्या बनी रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




