प्रज्ञा केंद्र में जड़ा ताला

Updated at : 23 Sep 2015 8:16 AM (IST)
विज्ञापन
प्रज्ञा केंद्र में जड़ा ताला

पाकुड़ : जाति, निवासी सहित अन्य प्रमाण पत्र बनाने में हो रही कठिनाई से नाराज छात्रों ने मंगलवार को अंचल कार्यालय स्थित प्रज्ञा केंद्र में ताला जड़ दिया. छात्रों का नेतृत्व जिला परिषद क्षेत्र संख्या सात के काशीनाथ स्वर्णकार ने किया. मौके पर प्रवाल पांडे ने कहा कि पाकुड़ प्रखंड के 36 में से 35 […]

विज्ञापन
पाकुड़ : जाति, निवासी सहित अन्य प्रमाण पत्र बनाने में हो रही कठिनाई से नाराज छात्रों ने मंगलवार को अंचल कार्यालय स्थित प्रज्ञा केंद्र में ताला जड़ दिया. छात्रों का नेतृत्व जिला परिषद क्षेत्र संख्या सात के काशीनाथ स्वर्णकार ने किया.
मौके पर प्रवाल पांडे ने कहा कि पाकुड़ प्रखंड के 36 में से 35 पंचायत का जाति, निवास, आय, प्रमाण पत्र बनाने का कार्य प्रज्ञा केंद्र में ताला बंद कर दिया. छात्रों ने कहा कि प्रज्ञा केंद्र बंद कर देने से छात्र-छात्राओं सहित आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने अधिकारियों को छात्र हित के प्रखंड के सभी पंचायतों के प्रज्ञा केंद्रों से प्रमाण पत्र बनाने की मांग की.
वहीं अंचलाधिकारी शिवाजी भगत ने छात्रों एवं ग्रामीणों को समझा कर शांत कराया तथा प्रज्ञा केंद्र के जिला समन्वयक को अंचलाधिकारी ने सभी प्रज्ञा केंद्र को नियमित चालू करने का निर्देश दिया. उन्होंने जिला सूचना पदाधिकारी एवं उपायुक्त को इस बारे में ध्यान आकृष्ट कराने की बात कही. मौके पर गुलाम सरवर, नुरूल हक, एजाबुल, मोतीउर, मुसलेउद्दीन आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola