अन्य कर्मियों की तरह मिले प्रोन्नति

Updated at : 17 Sep 2015 8:37 AM (IST)
विज्ञापन
अन्य कर्मियों की तरह मिले प्रोन्नति

प्रदर्शन . विभिन्न मांगों को लेकर राजस्व कर्मचारियों ने निकाली रैली पाकुड़ : झारखंड राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ के आह्वान पर पाकुड़ जिला इकाई के बैनर तले विभिन्न मांगों को लेकर राजस्व कर्मचारियों ने रैली निकाली. इस दौरान कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी भी की. रैली अनुमंडल कार्यालय से सीधे समाहरणालय तक पहुंच एक नुक्कड़ […]

विज्ञापन
प्रदर्शन . विभिन्न मांगों को लेकर राजस्व कर्मचारियों ने निकाली रैली
पाकुड़ : झारखंड राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ के आह्वान पर पाकुड़ जिला इकाई के बैनर तले विभिन्न मांगों को लेकर राजस्व कर्मचारियों ने रैली निकाली. इस दौरान कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी भी की.
रैली अनुमंडल कार्यालय से सीधे समाहरणालय तक पहुंच एक नुक्कड़ सभा में तब्दील हो गयी. सभा में झारखंड राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ के जिला सचिव संजय कुमार सिन्हा ने कहा कि राजस्व कर्मचारियों की लंबित मांगें यथावत पड़ी हुई है. उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की हमेशा उपेक्षा हुई है. कर्मचारी जिस पद पर योगदान करते हैं उसी पद पर वर्षों सेवा करने के उपरांत सेवानिवृत्त हो जाते हैं.
उन्होंने कहा कि एक कनीय अभियंता की प्रोन्नति अधिक्षण अभियंता तक होती है. नुक्कड़ सभा के बाद एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त पाकुड़ को स्थानीय एवं राज्यस्तरीय समस्याओं को लेकर मांग पत्र सौंपा. मौके पर संजय कुमार सिन्हा, सुरेश सिंह, गब्रियल हेंब्रम, उपेंद्र यादव, महेश कुमार आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola