महेशपुर के देवपुर व सिराजपुर में मचा कोहराम

Published at :16 Oct 2013 3:07 AM (IST)
विज्ञापन
महेशपुर के देवपुर व सिराजपुर में मचा कोहराम

पाकुड़ : जिले के महेशपुर प्रखंड के देवपुर व सिराजपुर गांव में तूफानी चक्रवात फेलिन के कहर से दर्जनों टाली, टीन व फुस के मकान क्षतिग्रस्त हो गये. तूफानी चक्रवात की वजह से लाखों रुपये की क्षति उक्त दोनों गांवों के मकान मालिकों को उठानी पड़ी. आयी आंधी तूफान व बारिश की वजह से पाकुड़–महेशपुर […]

विज्ञापन

पाकुड़ : जिले के महेशपुर प्रखंड के देवपुर सिराजपुर गांव में तूफानी चक्रवात फेलिन के कहर से दर्जनों टाली, टीन फुस के मकान क्षतिग्रस्त हो गये. तूफानी चक्रवात की वजह से लाखों रुपये की क्षति उक्त दोनों गांवों के मकान मालिकों को उठानी पड़ी.

आयी आंधी तूफान बारिश की वजह से पाकुड़महेशपुर मुख्य सड़क पर सैकड़ों पेड़ के गिर जाने के कारण घंटों यातायात भी प्रभावित हुआ. तूफानी चक्रवात के कारण बिजली के तार खंभों पर पेड़ के गिर जाने की वजह से बिजली आपूर्ति भी रविवार से पूरी तरह ठप हो गयी है.

तूफान के बाद हुई बारिश के कारण प्रभावित परिवार गांव के ही दूसरे लोगों के घरों में घंटों दुबके रहे. मामले की सूचना मिलते ही एसडीओ विद्यानंद शर्मा पंकज घटना के दिन रविवार के देर रात्रि में ही देवपुर गांव पहुंचे. दूसरे दिन सोमवार को डीसी फिदेलिस टोप्पो, बीडीओ अशोक कुमार, संबंधित दोनों पंचायतों के पंचायत सचिव, रोजगार सेवक आदि भी पहुंचे.

तूफानी चक्रवात के दूसरे दिन सुबह जिला परिषद अध्यक्ष गेमीलिना सोरेन दोनों प्रभावित गांव पहुंची. जिप अध्यक्ष द्वारा देवपुर गांव के प्रभावित परिवारों के बीच चुड़ा, मुड़ी आदि का वितरण किया गया. वहीं स्थानीय प्रशासन द्वारा प्रभावित परिवारों को देवीपुर उत्क्रमित मध्य विद्यालय एवं सिराजपुर मध्य विद्यालय में कैंप लगा कर सरकारी सहायता मुहैया करायी गयी. प्रशासन द्वारा प्रभावित परिवारों को भोजन भी मुहैया कराया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola