धनुषपूजा के समीप ऑटो दुर्घटनाग्रस्त
Updated at : 16 Jul 2015 1:14 AM (IST)
विज्ञापन

पाकुड़ : नगर थाना क्षेत्र के धनुषपूजा के समीप बुधवार को एक ऑटो पलटने से आठ महिलाएं घायल हो गयीं. जिसमें से चार महिलाओं की हालत गंभीर बतायी जा रही है. जानकारी के अनुसार सोनाजोड़ी गांव से जेएच 16 बी/7490 में सवार होकर आठ महिलाएं मजदूरी करने पाकुड़ रेलवे स्टेशन की ओर जा रही थी. […]
विज्ञापन
पाकुड़ : नगर थाना क्षेत्र के धनुषपूजा के समीप बुधवार को एक ऑटो पलटने से आठ महिलाएं घायल हो गयीं. जिसमें से चार महिलाओं की हालत गंभीर बतायी जा रही है. जानकारी के अनुसार सोनाजोड़ी गांव से जेएच 16 बी/7490 में सवार होकर आठ महिलाएं मजदूरी करने पाकुड़ रेलवे स्टेशन की ओर जा रही थी.
ऑटो काफी तेज गति से होने के कारण धनुषपूजा के समीप चालक का संतुलन बिगड़ गया. जिससे ऑटो पलट गयी. जिसमें भदिया देवी (50 वर्ष), विमला देवी (35 वर्ष), रूपाली देवी (40 वर्ष), लखिया देवी (30 वर्ष), लीलो देवी (25 वर्ष), समीया देवी व धुरपुति देवी घायल हो गयीं.
जिसमें भदिया देवी, विमला देवी, रूपाली देवी, लखिया देवी की हालत गंभीर बतायी जा रही है. सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. वहीं घटना के बाद ऑटो चालक गाड़ी छोड़ फरार हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और ऑटो को जब्त कर थाना ले आयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




