Infinix Note 60 Pro जल्द इंडिया में होगा लॉन्च, मिलेगा Nothing जैसे Matrix Display
Published by : Ankit Anand Updated At : 03 Apr 2026 7:14 AM
Infinix Note 60 Pro (Photo: Infinix India)
Infinix Note 60 Pro भारत में 13 अप्रैल को लॉन्च होने वाला है. इसमें 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले, डुअल कैमरा, 6,500mAh बैटरी और Snapdragon चिपसेट मिलेगा. शानदार कलर ऑप्शन्स और Active Matrix Display इसे खास बनाते हैं.
चीनी स्मार्टफोन मेकर ने हाल ही में Note 60 Pro को अपने ग्लोबल वेबसाइट पर लिस्ट किया हैं, जहां इसके जरूरी स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स, डिजाइन और कलर ऑप्शन की जानकारी दी गई थी. अब इस हैंडसेट के लिए डेडिकेटेड माइक्रोसाइट्स ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और कंपनी की इंडिया वेबसाइट पर लाइव कर दी गई हैं. खास बात ये है कि Infinix Note 60 Pro भारत में इस महीने लॉन्च होगा. कंपनी ने बताया है कि फोन के बैक में Active Matrix Display मिलेगा और इसके ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप का भी टीजर जारी कर दिया गया है.
कब लॉन्च होगा Infinix Note 60 Pro?
कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर अपडेट करके कंफर्म कर दिया है कि ये नया फोन 13 अप्रैल को दोपहर 12 बजे IST लॉन्च होगा. साथ ही, फोन के लिए Flipkart और Infinix India की ऑनलाइन स्टोर पर डेडिकेटेड माइक्रोसाइट् भी अब लाइव हैं. यानी लॉन्च के बाद आप इन्हीं वेबसाइट्स से फोन खरीद सकेंगे. सबसे दिलचस्प बात ये है कि इस फोन के पीछे Active Matrix Display भी मिलेगा. इसमें कई LEDs लगी हैं जो अलग-अलग जानकारी दिखाती हैं. इसका डिजाइन कुछ हद तक Nothing के Glyph Matrix जैसा दिखता है.
क्या होंगे फीचर्स?
Infinix Note 60 Pro की चर्चाएं अब और तेज हो गई हैं, क्योंकि ये फोन कंपनी की ग्लोबल वेबसाइट पर लिस्ट हो चुका है. दुनियाभर में इसे Deep Ocean Blue, Mist Titanium, Mocha Brown, Solar Orange, Torino Black और Frost Silver जैसे शानदार कलर ऑप्शन्स में पेश किया जाएगा. भारत में ये फोन डुअल सिम के साथ आएगा और Android 16 बेस्ड XOS 16 पर चलेगा.
डिस्प्ले की बात करें तो, इसमें 6.78 इंच का 1.5K LTPS AMOLED स्क्रीन है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट, 4,500 निट्स की पीक ब्राइटनेस, 100% DCI-P3 कलर गामट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट सपोर्ट करती है. साथ ही इसमें Corning Gorilla Glass 7i की सेफ्टी भी है और 2,304 PWM डिमिंग का ऑप्शन भी मिलेगा.
परफॉरमेंस के मामले में, भारत में फोन को Snapdragon चिपसेट के साथ लॉन्च किया जा सकता है. ग्लोबल मार्केट्स में ये ऑक्टा-कोर 4nm Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट के साथ आएगा, जिसकी पीक क्लॉक स्पीड 2.7GHz है. इसके साथ Adreno A810 GPU, 8GB तक LPDDR5 RAM और 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज मिलेगा. ऊपर से, ये फोन IP64 रेटिंग के साथ आता है, यानी धूल और स्प्लैश से भी सेफ है.
Infinix Note 60 Pro का ग्लोबल वर्जन कैमरा के मामले में भी कमाल का है. इसका डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP का मेन कैमरा है, जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन के साथ आता है. साथ ही इसमें 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा भी है. सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए यह फोन 13MP का फ्रंट कैमरा देता है. इसमें 6,500mAh की दमदार बैटरी है, जो 90W वायर्ड और 30W वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है.
यह भी पढ़ें: 5,800mAh बैटरी और वीगन लेदर फिनिश के साथ आया रेडमी का नया फोन, जानें फीचर्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










