बूथ स्तर पर पार्टी को करें मजबूत

हिरणपुर : प्रखंड मुख्यालय स्थित दामिन डाकबंगला में सोमवार को हिरणपुर भाजपा मंडल का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ. सम्मेलन मे सांसद देवीधन बेसरा मुख्य रूप से मौजूद थे. कार्यकर्ता सम्मेलन के मौके पर आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने तथा अभी से तैयारी में जुटने का संकल्प लिया गया. सम्मेलन के […]
हिरणपुर : प्रखंड मुख्यालय स्थित दामिन डाकबंगला में सोमवार को हिरणपुर भाजपा मंडल का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ. सम्मेलन मे सांसद देवीधन बेसरा मुख्य रूप से मौजूद थे.
कार्यकर्ता सम्मेलन के मौके पर आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने तथा अभी से तैयारी में जुटने का संकल्प लिया गया. सम्मेलन के मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने तथा केंद्र की यूपीए सरकार की गलत नीतियों की जानकारी अंतिम ग्रामीणों तक पहुंचने का निर्णय लिया गया.
श्री बेसरा ने कहा कि केंद्र की यूपीए सरकार के कार्यकाल में व्याप्त महंगाई, भ्रष्टाचार से जनता त्रस्त है और वह विकल्प के रूप में भाजपा को देख रही है. सम्मेलन को जिला अध्यक्ष विवेकानंद तिवारी, भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष साहेब हांसदा, शिव चरण मालतो, अनुग्रहित प्रसाद साह आदि ने भी संबोधित किया. सम्मेलन का संचालन सुलेमान मुमरू ने की. सम्मेलन को सफल बनाने मे अरूण आर्य, ठाकुर हांसदा, गोपाल आर्य आदि सक्रिय दिखे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




