10 विद्यालयों के 50 छात्रों को बनाया गया योग मित्र

पाकुड़ नगर. आयुष विभाग ने स्कूली बच्चों में स्वास्थ्य एवं योग के प्रति जागरुकता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रोजेक्ट जागृति के तहत मंगलवार को योग मित्र चयन किया.
पाकुड़ नगर. आयुष विभाग ने स्कूली बच्चों में स्वास्थ्य एवं योग के प्रति जागरुकता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रोजेक्ट जागृति के तहत मंगलवार को योग मित्र चयन कार्यक्रम किया. पाकुड़, लिट्टीपाड़ा और महेशपुर प्रखंड के कुल 10 विद्यालयों के 50 छात्रों को योग मित्र के रूप में चयनित किया. चयनित छात्रों को टी-शर्ट, कैप, बैच, पहचान पत्र और योगा बुक प्रदान किया. जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विपिन चंद्र गुप्ता और राज्य सलाहकार (कालाजार) डॉ अंजुम इकबाल ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम की शुरुआत की. डॉ गुप्ता ने बताया कि कक्षा 6 से 12 तक के उत्कृष्ट छात्रों को योग मित्र बनाकर विद्यालय स्तर पर योग और आयुष पद्धति के प्रचार-प्रसार से जोड़ा जा रहा है. मौके पर डॉ सुजीत कुमार चौहान, डॉ कुलेश कुमार, योग प्रशिक्षक महादेव घोष, संजय शुक्ला, स्वीटी विश्वास, डॉली मित्रा आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




