ओके.... बीइइओ की बैठक में लोक शिक्षा केंद्रों की हुई समीक्षा

Updated at : 08 May 2015 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
ओके.... बीइइओ की बैठक में लोक शिक्षा केंद्रों की हुई समीक्षा

फोटो संख्या 15- बैठक में भाग लेते अधिकारी.प्रतिनिधि, पाकुड़ राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी सह राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकार की बैठक हुई. बैठक में जिले के जिला शिक्षा पदाधिकारी बालेश्वर सहनी, सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी व प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक आदि मौजूद थे. बैठक में जिले की साक्षरता दर के उन्नयन के लिए राज्य साक्षरता मिशन द्वारा […]

विज्ञापन

फोटो संख्या 15- बैठक में भाग लेते अधिकारी.प्रतिनिधि, पाकुड़ राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी सह राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकार की बैठक हुई. बैठक में जिले के जिला शिक्षा पदाधिकारी बालेश्वर सहनी, सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी व प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक आदि मौजूद थे. बैठक में जिले की साक्षरता दर के उन्नयन के लिए राज्य साक्षरता मिशन द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न चरणों के कार्यक्रम की समीक्षा की गयी. प्रखंड के पंचायतों में चल रहे लोक शिक्षा केंद्रों में आपूर्ति की गयी समानों की जानकारी ली गयी. बैठक में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी पाकुड़ द्वारा एमटी-भीटी के प्रशिक्षण दो दिनों अंदर कराये जाने की बात कही. बैठक में राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी द्वारा ओपेन स्कूल-हुनरमंद भारत प्रोग्राम की भी जानकारी संबंधित पदाधिकारियों से ली गयी. साथ ही साक्षरता के कार्यक्रमों में अब तक व्यय की राशि को अद्यतन करते हुए अंकेक्षण कराने का निर्देश दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola