6.46 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार
Published by : RAKESH KUMAR Updated At : 02 Apr 2026 10:22 PM
मालपहाड़ी ओपी पुलिस ने गुप्त सूचना पर की छापेमारी
पाकुड़. मालपहाड़ी ओपी थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थों की रोकथाम को लेकर बड़ी कार्रवाई करते हुए 6.46 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान पत्थरघट्टा निवासी जोसिम शेख के रूप में हुई है. डीएसपी अजय आर्यन ने एसपी कार्यालय के सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गयी. सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति मादक पदार्थ लेकर मालपहाड़ी ओपी थाना क्षेत्र में आनेवाला है. इसके बाद वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी के नेतृत्व में टीम का गठन कर छापेमारी की गयी. छापेमारी के दौरान पीपलजोड़ी के पास संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया. तलाशी लेने पर उसके पास से 6.46 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई. मौके से एक मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी जब्त किया गया. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह ब्राउन शुगर पश्चिम बंगाल से लाया था. पुलिस को इस मामले में कुछ अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां भी मिली हैं, जिसके आधार पर आगे की जांच जारी है. जब्त मादक पदार्थ की बाजार कीमत लगभग 50 हजार रुपये आंकी गई है. पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास रहा है. उसके खिलाफ मालपहाड़ी, महेशपुर समेत पश्चिम बंगाल के नलहटी थाने में भी मामले दर्ज हैं. आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के तहत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. छापेमारी दल में अंचलाधिकारी अरविंद कुमार बेदिया, ओपी प्रभारी राहुल कुमार गुप्ता, सुभजित कुमार, प्रकाश रजक, किशोर मरांडी सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










