समस्याओं के निदान को लेकर छात्रवास के विद्यार्थी हो रहे गोलबंद, व्यवस्था का कर रहे विरोध

Updated at : 08 May 2015 8:49 AM (IST)
विज्ञापन
समस्याओं के निदान को लेकर छात्रवास के विद्यार्थी हो रहे गोलबंद, व्यवस्था का कर रहे विरोध

पाकुड़ : जिला मुख्यालय सहित प्रखंड मुख्यालयों के कल्याण छात्रवासों में व्याप्त समस्याओं के निदान को लेकर छात्रवास के छात्र छात्रएं गोलबंद हो गये हैं. इसको लेकर 11 मई से अनिश्चितकालीन चक्का जाम करने का निर्णय लिया है. छात्रवास की समस्या को लेकर गुरुवार को जिला मुख्यालय स्थित केकेएम बालिका कल्याण छात्रवास में बैठक आयोजित […]

विज्ञापन
पाकुड़ : जिला मुख्यालय सहित प्रखंड मुख्यालयों के कल्याण छात्रवासों में व्याप्त समस्याओं के निदान को लेकर छात्रवास के छात्र छात्रएं गोलबंद हो गये हैं. इसको लेकर 11 मई से अनिश्चितकालीन चक्का जाम करने का निर्णय लिया है. छात्रवास की समस्या को लेकर गुरुवार को जिला मुख्यालय स्थित केकेएम बालिका कल्याण छात्रवास में बैठक आयोजित हुई.
इसकी अध्यक्षता मार्क्‍स बास्की ने की. इस दौरान कहा गया कि अप्रैल माह में समाहरणालय के निकट छात्रवासों में व्याप्त समस्याओं के निदान को लेकर धरना दिया गया था. इस क्रम जिला कल्याण पदाधिकारी एवं एसडीओ ने सभी समस्याओं के निदान को लेकर आश्वासन दिया था.
इसके बवजूद समस्या को निदान नहीं हुआ. इस कारण छात्रों में आक्रोश व्यक्त है. छात्र छात्रओं ने सरकार के स्तर से छात्रवासों में दिये जाने वाले चावल की आपूर्ति बंद करने की निंदा की और सर्वसम्मति से छात्रवासों में व्याप्त समस्याओं के निदान की मांग को लेकर समाहरणालय के सामने 11 मई से अनिश्चितकालीन चक्का जाम करने का निर्णय लिया गया.
इस अवसर पर एलिना टुडू, प्रेमलता टुडू, बाणोश्वर सोरेन, निर्मल टुडू आदि दर्जनों छात्र-छात्रआें ने हिस्सा लिया. श्री बास्की ने बताया कि कल्याण छात्रवासों में पानी, बिजली, उपस्कर के अलावा रसोइया की समस्या व्याप्त है. इसके निदान के मामले में प्रशासन अब तक विफल रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola