मनुष्य जीवन में मुक्ति का सबसे बड़ा रास्ता गौ सेवा : चित्रलेखा

भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का तीसरा दिन प्रतिनिधि, हिरणपुरमनुष्य जीवन में मुक्ति का सबसे बड़ा रास्ता गौ सेवा है. धर्म जाति जैसे भेदभाव के कारण देश का सर्वांगीण विकास प्रभावित हो रहा है. भक्ति, ज्ञान, वैराग्य एवं तत्व का पालन करने से मनुष्य को शांति मिलती है. यह बातें तोड़ाई नवनिर्मित शिव मंदिर प्रांगण में […]
भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का तीसरा दिन प्रतिनिधि, हिरणपुरमनुष्य जीवन में मुक्ति का सबसे बड़ा रास्ता गौ सेवा है. धर्म जाति जैसे भेदभाव के कारण देश का सर्वांगीण विकास प्रभावित हो रहा है. भक्ति, ज्ञान, वैराग्य एवं तत्व का पालन करने से मनुष्य को शांति मिलती है. यह बातें तोड़ाई नवनिर्मित शिव मंदिर प्रांगण में शिव प्राण प्रतिष्ठा सह भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में कथा वाचक देवी चित्रलेखा ने कही. उन्होंने कहा कि हिंदू, मुसलिम, सिक्ख, ईसाई सभी धर्मों में हिंसा करने से मुक्ति के रास्ते बाधा पहुंचने का उल्लेख है. चित्रलेखा ने कहा कि पशु पक्षी की हत्या करने वाला सबसे बड़ा पापी है. मन से भगवान की भक्ति करने से कष्ट दूर होते है. हरीनाम जपने से दुनिया में कोई कमजोर नहीं होता. भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में तोड़ाई, हिरणपुर, पाकुड़, लिट्टीपाड़ा, महेशपुर , पाकुडि़या के अलावा निकटवर्ती पश्चिम बंगाल के धुलियान, फरक्का, राजग्राम आदि स्थानों से भी श्रद्धालु पहुंचे……………फोटो संख्या 1- प्रवचन देेती देवी चित्रलेखा.फोटो संख्या 2 – भागवत कथा का श्रवण करते श्रद्धालु.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




