अभाविप कार्यकर्ताओं ने की शुल्क वृद्धि में कटौती की मांग

Updated at : 06 Apr 2015 8:04 PM (IST)
विज्ञापन
अभाविप कार्यकर्ताओं ने की शुल्क वृद्धि में कटौती की मांग

प्रतिनिधि, महेशपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में नामांकन के नाम पर अभिभावकों से ली जा रही शुल्क में वृद्धि को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताआंे ने सोमवार को प्राचार्य से शिकायत की. परिषद का एक शिष्टमंडल प्राचार्य यमुना प्रसाद से मिला और नामांकन के दौरान लिये जा रहे शुल्क में कटौती […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, महेशपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में नामांकन के नाम पर अभिभावकों से ली जा रही शुल्क में वृद्धि को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताआंे ने सोमवार को प्राचार्य से शिकायत की. परिषद का एक शिष्टमंडल प्राचार्य यमुना प्रसाद से मिला और नामांकन के दौरान लिये जा रहे शुल्क में कटौती की मांग की. कार्यकर्ताओं ने विद्यालय प्रबंधन द्वारा इनरोलमेंट फीस के नाम पर 3500-4000 रुपये लेने पर आपत्ति दर्ज की तथा शुल्क में कमी लाने की मांग की. साथ ही कहा कि शुल्क में कमी नहीं की गयी तो आंदोलन किया जायेगा. प्राचार्य ने बताया कि वरीय अधिकारियों के निर्देश पर शुल्क लिये जा रहे हैं. उनकी समस्याओं को वरीय अधिकारियों के समक्ष रखा जायेगा……………फोटो संख्या 14- प्राचार्य से शिकायत करते अभाविप कार्यकर्ता .

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola