ओके.... उपयोगिता प्रमाण पत्र शीघ्र जमा करने के निर्देश

हिरणपुर . उपयोगिता प्रमाण पत्र को लेकर सोमवार को हाथकाठी पंचायत भवन में प्रखंड जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक प्रखंड समन्वयक राज कुमार मंडल की अध्यक्षता में हुई. जिसमें शौचालय निर्माण, चापानल मरम्मती आदि के लिए उपलब्ध कराये गये राशि की उपयोगिता प्रमाण पत्र की समीक्षा की गयी. श्री मंडल ने जल सहियाओं को […]
हिरणपुर . उपयोगिता प्रमाण पत्र को लेकर सोमवार को हाथकाठी पंचायत भवन में प्रखंड जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक प्रखंड समन्वयक राज कुमार मंडल की अध्यक्षता में हुई. जिसमें शौचालय निर्माण, चापानल मरम्मती आदि के लिए उपलब्ध कराये गये राशि की उपयोगिता प्रमाण पत्र की समीक्षा की गयी. श्री मंडल ने जल सहियाओं को निर्देश देते हुए कहा कि वर्ष 2014 में चापानल मरम्मती को लेकर ग्राम जल एवं स्वच्छता समितियों को राशि उपलब्ध करायी गयी थी. इसमें से अधिकतर समितियों ने उपयोगिता प्रमाण पत्र जमा नहीं किया है. इसके अलावे सॉटपीट निर्माण का प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं किया है. प्रमाण पत्र एक सप्ताह के अंदर जमा करने का निर्देश दिया. मौके पर कलस्टर को-ऑर्डिनेटर विश्वदेव साहा, मुखिया रागदा सोरेन आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




