श्याम यादव बने झामुमो जिलाध्यक्ष

Updated at : 06 Apr 2015 8:04 PM (IST)
विज्ञापन
श्याम यादव बने झामुमो जिलाध्यक्ष

कमलघाटी में झारखंड मुक्ति मोरचा का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलनप्रतिनिधि, लिट्टीपाड़ाप्रखंड के कमलघाटी में झारखंड मुक्ति मोरचा का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन सोमवार को आयोजित किया गया. इसमें जिला कमिटी के पदाधिकारियों का चयन पर्यवेक्षक विधायक कुणाल सारंगी, पूर्व विधायक राम दास सोरेन की उपस्थिति में किया गया. इस दौरान सर्वसम्मति से श्याम यादव को […]

विज्ञापन

कमलघाटी में झारखंड मुक्ति मोरचा का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलनप्रतिनिधि, लिट्टीपाड़ाप्रखंड के कमलघाटी में झारखंड मुक्ति मोरचा का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन सोमवार को आयोजित किया गया. इसमें जिला कमिटी के पदाधिकारियों का चयन पर्यवेक्षक विधायक कुणाल सारंगी, पूर्व विधायक राम दास सोरेन की उपस्थिति में किया गया. इस दौरान सर्वसम्मति से श्याम यादव को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया. समद अली को जिला सचिव, अजीजुल इसलाम को वरीय उपाध्यक्ष, मंटू भगत को उपाध्यक्ष एवं गुलाम रसूल को कोषाध्यक्ष मनोनीत किये गये. साथ ही युवा मोरचा का जिलाध्यक्ष मनोज भगत एवं महिला मोरचा की जिलाध्यक्ष जोसेफिना हेंब्रम को चुना गया. विधायक श्री सारंगी ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने तथा वर्तमान राज्य सरकार की विफलताओं को लोगों के बीच रखने की अपील की. वहीं महेशपुर विधायक प्रो स्टीफन मरांडी ने भी अपना विचार रखा. सम्मेलन को सफल बनाने में मुसलेउद्दीन अंसारी, शेराजुल शेख, इशहाक असारी, चरण मुर्मू, जावेद अंसारी आदि थे……..फोटो संख्या 11 – जिला सम्मेलन केा संबोधित करते विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी.फोटो संख्या 12- सम्मेलन में भाग लेते झामुमो कार्यकर्ता.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola