ओके.... एसबीआइ पेंशनर एसोसिएशन का हुआ गठन

-भारतीय स्टेट बैंक क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय सभागार में एसबीआइ पेंशनर एसोसिएशन की हुई बैठक-सेवानिवृत्त बैंक कर्मियों की समस्याओं व उसके निदान पर हुई चर्चा-बैठक में एसोसिएशन के जिला शाखा के अधिकारियों का हुआ चयन प्रतिनिधि, पाकुड़भारतीय स्टेट बैंक क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय सभागार में एसबीआइ पेंशनर एसोसिएशन की बैठक रविवार को हुई. बैठक की अध्यक्षता डीएन […]
-भारतीय स्टेट बैंक क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय सभागार में एसबीआइ पेंशनर एसोसिएशन की हुई बैठक-सेवानिवृत्त बैंक कर्मियों की समस्याओं व उसके निदान पर हुई चर्चा-बैठक में एसोसिएशन के जिला शाखा के अधिकारियों का हुआ चयन प्रतिनिधि, पाकुड़भारतीय स्टेट बैंक क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय सभागार में एसबीआइ पेंशनर एसोसिएशन की बैठक रविवार को हुई. बैठक की अध्यक्षता डीएन उपाध्याय ने की. मौके पर क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय के सहायक महाप्रबंधक संजय कुमार सिंह, गजले इमाम, एसोसिएशन के केंद्रीय महासचिव हरेंद्र प्रसाद, संयुक्त सचिव कामेश्वर पूरी, संगठन सचिव इंद्रदेव राय मुख्य रूप से मौजूद थे. पेंशनर एसोसिएशन की बैठक में सेवानिवृत्त बैंक कर्मियों की समस्याओं तथा उसके निदान में एसोसिएशन की भूमिका पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गयी. बैठक में सहायक महाप्रबंधक श्री सिंह ने सेवानिवृत्त बैंक कर्मियों की समस्याओं का हर संभव तय समय सीमा के अंदर निदान निकालने का आश्वासन दिया. बैठक में एसोसिएशन के जिला शाखा के अधिकारियों का चयन किया गया. सर्व सम्मति से बासुदेव दुबे अध्यक्ष, राजन पासवान उपाध्यक्ष, सुशील कुमार चार सचिव, दीपक कुमार सिन्हा सहायक सचिव, जयचंद्र भट्टाचार्य कोषाध्यक्ष तथा टीएन पॉल एवं एसपी दीक्षित कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किये गये. बैठक में मौजूद सेवानिवृत्त बैंक कर्मियों द्वारा बैंक के अधिकारियों से पेंशनरों से संबंधित समस्याओं का निदान त्वरित गति से करने की अपील भी की गयी. ………….फोटो संख्या 13- मंचासीन एसबीआइ के अधिकारी.फोटो संख्या 14- बैठक में भाग लेते सेवानिवृत्त बैंकर्स.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




