ओके... विरोध के कारण झामुमो प्रखंड कमेटी का चुनाव स्थगित

Updated at : 03 Apr 2015 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
ओके... विरोध के कारण झामुमो प्रखंड कमेटी का चुनाव स्थगित

– पांच प्रखंड अध्यक्ष के दावेदारों की सूची भेजी गयी केंद्रीय कमेटी को. प्रतिनिधि,पाकुड़जिला मुख्यालय के गोकुलपुर आम बगीचा में शुक्रवार को झामुमो पाकुड़ प्रखंड कमेटी का चुनाव विवाद के कारण नहीं हो पाया. झामुमो जिला संयोजक श्याम यादव, अजीजुल इसलाम एवं समद अली द्वारा प्रखंड कमेटी चुनाव को लेकर केंद्रीय समिति द्वारा दिये गये […]

विज्ञापन

– पांच प्रखंड अध्यक्ष के दावेदारों की सूची भेजी गयी केंद्रीय कमेटी को. प्रतिनिधि,पाकुड़जिला मुख्यालय के गोकुलपुर आम बगीचा में शुक्रवार को झामुमो पाकुड़ प्रखंड कमेटी का चुनाव विवाद के कारण नहीं हो पाया. झामुमो जिला संयोजक श्याम यादव, अजीजुल इसलाम एवं समद अली द्वारा प्रखंड कमेटी चुनाव को लेकर केंद्रीय समिति द्वारा दिये गये निर्देशों की जानकारी कार्यकर्ताओं को दी गयी. बैठक में जिला संयोजक द्वारा बताया गया कि आम सहमति से सर्व प्रथम प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव कराया जायेेगा. सहमति नहीं बनने पर सूची केंद्रीय कमेटी को भेजी जायेगी. शुक्रवार को जैसे ही प्रखंड अध्यक्ष के दावेदारों के नाम दर्ज कराने की सूचना संयोजकों ने दी. सबसे पहले इलामी पंचायत के मुखिया अब्दुस समद का नाम उनके समर्थकों ने रखा. इसी बीच पूर्व प्रखंड अध्यक्ष महमूद आलम द्वारा प्रखंड के अध्यक्ष के चुनाव को लेकर अपना विचार रखा जा रहा था कि बैठक में मौजूद दर्जनों कार्यकर्ताओं ने विरोध शुरू कर दिया. बैठक में ही मौजूद झामुमो के ही दर्जनों कार्यकर्ताओं ने बैठक को स्थगित करने व प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव वोटिंग के जरीय कराने की बात कही. इस बात की आपत्ति के बाद जिला संयोजक अजीजुल इसलाम ने तीन प्रस्ताव के साथ दावेदारों को अपना आवेदन देने की बात कही. अंत में प्रखंड अध्यक्ष के लिए समद शेख, हाजी शेराजुल शेख, गुलाम रसूल, सानू मुखिया एवं मनीरूल इसलाम ने अपना दावा पेश किया गया. जिला संयोजक अजीजुल इसलाम ने बताया कि आपसी सहमति नहीं बनने के कारण प्रखंड अध्यक्षों के दोवदारों का आवेदन को केंद्रीय कमेटी के पास भेजा जायेगा. …………….फोटो संख्या 6- चुनाव कराने पहुंचे झामुमो के जिला संयोजक.फोटो संख्या 7- प्रखंड कमेटी के चुनाव में भाग लेते कार्यकर्ता.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola