जिले में एक लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य
Updated at : 03 Apr 2015 7:06 AM (IST)
विज्ञापन

पाकुड़ : नगर पंचायत क्षेत्र में ब्याहुत धर्मशाला में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्य समिति की बैठक गुरुवार को हुई. जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विवेकानंद तिवारी ने की. जिसमें जिले के छह प्रखंडों में चल रहे सदस्यता महाअभियान की समीक्षा की गयी. जानकारी देते हुए जिला अध्यक्ष श्री तिवारी ने बताया कि […]
विज्ञापन
पाकुड़ : नगर पंचायत क्षेत्र में ब्याहुत धर्मशाला में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्य समिति की बैठक गुरुवार को हुई. जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विवेकानंद तिवारी ने की. जिसमें जिले के छह प्रखंडों में चल रहे सदस्यता महाअभियान की समीक्षा की गयी. जानकारी देते हुए जिला अध्यक्ष श्री तिवारी ने बताया कि जिले के छह प्रखंडों में एक लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है.
वहीं प्रखंडवार समीक्षा की गयी तथा सक्रिय सदस्यों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये. उन्होंने बताया कि आगामी 11 अप्रैल को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का रांची आगमन है और कार्यकर्ता सम्मेलन में मंडलस्तर के कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेंगे. इसकी भी तैयारी की जा रही है ताकि मंडलस्तर तक के कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंच सके. उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शाह रांची में जिलास्तर पर सदस्यता महाअभियान की समीक्षा भी करेंगे.
जिले में बढ़ रहा भ्रष्टाचार, विकास कार्यो में धीमी गति, ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट, मिनी जलापूर्ति योजना का लाभ लोगों को नहीं मिलने, पत्थरों का अवैध उत्खनन से हो रहा प्रदूषण, मजदूरों का पलायन आदि पर विशेष रूप से चर्चा हुई तथा समस्याओं का निदान कैसे निकले इस पर विचार-विमर्श भी किया गया. मंडलस्तर पर होने वाली समीक्षा बैठक को लेकर सात प्रभारी प्रतिनियुक्त किये गये हैं.
जानकारी के अनुसार पाकुड़ नगर में सुलेमान मुमरू, ग्रामीण क्षेत्र में हिसाबी राय, हिरणपुर में पूर्व विधायक वेणी प्रसाद गुप्ता, लिट्टीपाड़ा में अनुग्रहित प्रसाद साह, अमड़ापाड़ा में सुनील कुमार सिन्हा, महेशपुर के लिए देवीधन टुडू, पाकुड़िया के लिए सुरेंद्र प्रसाद भगत को प्रतिनियुक्त किया गया है.
मुख्य रूप से प्रदेश कार्य समिति सदस्य सह संताल परगना सदस्यता प्रभारी बबलू भगत, पूर्व विधायक वेणी गुप्ता, रणधीर सिंह, सुनील कुमार सिन्हा के अलावे दिनेश विलियम मरांडी, दुर्गा मरांडी, लखी प्रसाद साह, गोल्डेन सिंह, अम्बरीश घोष, पवन भगत, हिसाबी राय, किशोर साह, संपा साह, अनूप सिन्हा, साधना ओझा, शार्मिला रजक, अशोक प्रसाद, मंजुराम चंद्रवंशी, बजेंद्र ओझा, धर्मेद्र साह, विजय भगत, मोहन मंडल, देवीधन टुडू, साधन झा, दिलीप सिंह, विकास मिश्र, खितिश चंद्र साह सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




