दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला दर्ज

हिरणपुर. थाना क्षेत्र अंतर्गत हाथकाठी गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला प्रकाश में आया है. हाथकाठी निवासी झकसी देवी के लिखित बयान पर थाना कांड संख्या 41/15 दर्ज किया गया है. श्रीमती देवी के लिखित बयान पर उल्लेख किया है कि नकूल साहा, विनोद साहा, सुशीला देवी, सुईता देवी सहित अन्य ने […]
हिरणपुर. थाना क्षेत्र अंतर्गत हाथकाठी गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला प्रकाश में आया है. हाथकाठी निवासी झकसी देवी के लिखित बयान पर थाना कांड संख्या 41/15 दर्ज किया गया है. श्रीमती देवी के लिखित बयान पर उल्लेख किया है कि नकूल साहा, विनोद साहा, सुशीला देवी, सुईता देवी सहित अन्य ने मिल कर लाठी एवं सबल से मारपीट कर जख्मी कर दिया है. वहीं दूसरा पक्ष के लिखित शिकायत पर थाना कांड संख्या 42/15 दर्ज किया गया है. दूसरे पक्ष का कहना है कि झकसी देवी, जीतेंद्र साहा, सविता देवी सहित अन्य ने मिलकर जबरन घर में घुस कर मारपीट की और लौहे के रॉड से वार कर जख्मी कर दिया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




