विधायिका पर हावी होना चाह रही है पाकुड़ में कार्यपालिका : मुमरू

Updated at : 24 Mar 2015 7:55 AM (IST)
विज्ञापन
विधायिका पर हावी होना चाह रही है पाकुड़ में कार्यपालिका : मुमरू

पाकुड़ : जिले में विधायिका पर कार्यपालिका हावी होना चाह रही है. यह बातें लिट्टीपाड़ा झामुमो विधायक डॉ अनिल मुमरू ने कही. विधायक श्री मुमरू ने कहा कि विधानसभा में लिट्टीपाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थापित डॉ सूरज मरांडी की सदर अस्पताल से प्रतिनियुक्ति रद्द करने का सवाल उठाया गया था और स्वास्थ्य मंत्री ने […]

विज्ञापन
पाकुड़ : जिले में विधायिका पर कार्यपालिका हावी होना चाह रही है. यह बातें लिट्टीपाड़ा झामुमो विधायक डॉ अनिल मुमरू ने कही. विधायक श्री मुमरू ने कहा कि विधानसभा में लिट्टीपाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थापित डॉ सूरज मरांडी की सदर अस्पताल से प्रतिनियुक्ति रद्द करने का सवाल उठाया गया था और स्वास्थ्य मंत्री ने डा मरांडी को उनके पदस्थापित स्थान पर भेजने का निर्देश सिविल सर्जन को दिया गया था. वावजूद आज तक स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश का अनुपालन नहीं किया गया.
कहा : सिविल सर्जन द्वारा किये जा रहे नियम विरुद्ध कार्यो का मामला विधानसभा में उठाया जायेगा. उन्होंने कहा कि लिट्टीपाड़ा प्रखंड आदिवासी बहुल है और इस क्षेत्र के डॉक्टर की प्रतिनियुक्ति सदर अस्पताल में नियम विरुद्ध की गयी है. उन्होंने कहा कि अधिकारियों की मानसिकता ग्रामीण लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने की नहीं है. यही वजह है कि मनमाने तरीके से व्यवस्था चलाया जा रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola