बादलों से ढका कोलकाता का आसमान, बंगाल के इन जिलों में मौसम का रेड अलर्ट

Author Ashish Jha
Updated:
विज्ञापन

बंगाल मौसम

Bengal Weather: कोलकाता का आसमान काला हो चुका है. घने काले बादल आसमान में घुमर रहे हैं. बंगाल के कई जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया.

विज्ञापन

Bengal Weather: कोलकाता: बंगाल में एक बार फिर आफत की बारिश होने जा रही है. कोलकाता के आसमान में काले बदालों का डेरा देखा जा रहा है. अलीपुर मौसम कार्यालय की माने तो पश्चिम बंगाल में तेज हवा के साथ भारी बारिश का अनुमान है. दक्षिण बंगाल के सभी जिलों में बारिश होगी. आंधी-तूफान की चेतावनी भी जारी की गई है. 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने और बारिश होने की आशंका है. मौसम विभाग ने दक्षिण बंगाल के कई जिलों में बारिश का पूर्वानुमान लगाया है. शुक्रवार से बारिश की मात्रा कम होने लगेगी.

विज्ञापन

इन जिलों में रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने पहले ही बारिश का पूर्वानुमान लगाया था. उसने न केवल बारिश बल्कि तूफान की भी भविष्यवाणी की थी. मौसम का पूर्वानुमान अक्षरशः सटीक साबित हुआ. मंगलवार को ही दोपहर होते-होते आसमान काला हो गया. कई जिलों में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है. नवीनतम जानकारी के अनुसार, हावड़ा, हुगली, पूर्वी मिदनापुर और पश्चिमी मिदनापुर के कुछ क्षेत्रों में रेड अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार कोलकाता, उत्तर 24 परगना और दक्षिण 24 परगना में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. आंधी-तूफान की हवा 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

तापमान में आयी गिरावट

मंगलवार की रात दक्षिण बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश हुई. तूफान के कारण पेड़ उखड़ गए. कई सड़कें भी बंद हो गईं. तूफान के कारण कोलकाता में तापमान में काफी गिरावट आई. शहर में तापमान गिरकर 20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. यह सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस कम बताया जा रहा है. हालांकि, उत्तर बंगाल के जिलों में भी बारिश की भविष्यवाणी की है. उत्तर बंगाल के पांच जिलों में शुक्रवार तक बारिश होने का अनुमान है. दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी और कलीम्पोंग में अधिक बारिश हो सकती है. सप्ताहांत तक बारिश की तीव्रता कम हो जाएगी.

Also Read: Bengal Weather: कोलकाता में तूफान की चेतावनी, बंगाल के इन जिलों में बारिश से बाढ़ का अलर्ट

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola