12 दिवसीय राष्ट्रीय व्यापार सह पुस्तक मेला का आयोजन आज से

Updated at : 17 Mar 2015 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
12 दिवसीय राष्ट्रीय व्यापार सह पुस्तक मेला का आयोजन आज से

पाकुड़. जिला मुख्यालय के रथ मेला मैदान में आगामी 18 मार्च को 12 दिवसीय राष्ट्रीय व्यापार सह पुस्तक मेला का आयोजन किया जायेगा. उक्त मेला का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि डीसी केके दास करेंगे. मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में एसपी अनूप बिरथरे, एसडीओ विद्यानंद शर्मा पंकज भी मौजूद रहेंगे. उक्त जानकारी मेला के […]

विज्ञापन

पाकुड़. जिला मुख्यालय के रथ मेला मैदान में आगामी 18 मार्च को 12 दिवसीय राष्ट्रीय व्यापार सह पुस्तक मेला का आयोजन किया जायेगा. उक्त मेला का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि डीसी केके दास करेंगे. मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में एसपी अनूप बिरथरे, एसडीओ विद्यानंद शर्मा पंकज भी मौजूद रहेंगे. उक्त जानकारी मेला के कार्यक्रम प्रभारी रामरंजन कुमार सिंह ने दी. उन्होंने बताया कि मेला आगामी 29 मार्च तक आयोजित होगा. बताया गया कि आयोजित मेले में पिकनिक टेबुल, रोटी मेकर, छोटा तंदूर, जूसर, बसंत हेड प्रेशर जुसर, इलेक्ट्रॉनिक तंदूर, स्ट्रीम कुकर, आटा गुंथने की मशीन, सब्जी काटने की मशीन, कीचन वेयर, बम्बू क्रॉफ्ट, लेडिस कुर्ती, युपी हेंडलूम के कपड़े, खादी ग्रामोद्योग के कपड़े, राजस्थानी आचार, बच्चों के खिलौने, फैंगसूई वास्तु शास्त्र आदि के स्टॉल लगाये जायेंगे. पुस्तक मेला के मौके पर 20 मार्च को सारस्वत प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola