ओके... इंद्रधनुष कार्यक्रम पर कार्यशाला आयोजित

प्रतिनिधि, हिरणपुर बाल विकास परियोजना कार्यालय में मंगलवार को इंद्रधनुष कार्यक्रम को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में प्रखंड के आंगनबाड़ी केंद्रों की दर्जनों सेविकाओं ने हिस्सा लिया. सेविकाओं को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा सतीशचंद्र सिंह ने इंद्रधनुष कार्यक्रम के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी तथा छूटे हुए बच्चों का टीकाकरण […]
प्रतिनिधि, हिरणपुर बाल विकास परियोजना कार्यालय में मंगलवार को इंद्रधनुष कार्यक्रम को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में प्रखंड के आंगनबाड़ी केंद्रों की दर्जनों सेविकाओं ने हिस्सा लिया. सेविकाओं को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा सतीशचंद्र सिंह ने इंद्रधनुष कार्यक्रम के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी तथा छूटे हुए बच्चों का टीकाकरण कराने का निर्देश दिया. मौके पर गर्भवती का टीकाकरण, शून्य से पांच वर्ष आयु के बच्चों को पोलियो खुराक पिलाने आदि की जानकारी दी. सेविकाओं से अप्रैल से जून तक चलने वाले इंद्रधनुष कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गयी. कार्यशाला में ग्रोथ चार्ट पंजी को सही तरीके से भरने के बारे में भी बताया गया. ………………………..फोटो संख्या 15- कार्यशाला में भाग लेती सेविकाएं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




