होमगार्ड 17 को करेंगे विधानसभा का घेराव
Updated at : 15 Mar 2015 12:06 AM (IST)
विज्ञापन

पाकुड़ : आठ सूत्री मांगों को लेकर ऑल इंडिया होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के आह्वान पर 17 मार्च को होम गार्ड विधानसभा का घेराव करेंगे. उक्त जानकारी एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष राजेंद्र साह ने दी. उन्हाेंने बताया कि पुलिस बहाली में गृह रक्षकों की उम्र सीमा 25 से 35 वर्ष करने, पुलिस, कारा एवं अन्य विभागों […]
विज्ञापन
पाकुड़ : आठ सूत्री मांगों को लेकर ऑल इंडिया होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के आह्वान पर 17 मार्च को होम गार्ड विधानसभा का घेराव करेंगे. उक्त जानकारी एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष राजेंद्र साह ने दी.
उन्हाेंने बताया कि पुलिस बहाली में गृह रक्षकों की उम्र सीमा 25 से 35 वर्ष करने, पुलिस, कारा एवं अन्य विभागों में पचास प्रतिशत आरक्षण के साथ तृतीय एवं चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी में गृह रक्षकों का समायोजन करने, राज्य के गृह रक्षकों का स्वच्छ नामांकन एवं नई बहाली पर रोक लगाने, गृह रक्षकों का दैनिक भत्ता, भोजन भत्ता बढ़ाने, गृह रक्षकों की उम्र सीमा पुलिस बल की तरह 60 वर्ष करने व रिटायर्डमेंट के बाद पांच लाख रुपया नकद भुगतान करने, बीमारी एवं दुर्घटना में मरने वाले गृह रक्षकों को दो लाख से बढ़ा कर पांच लाख रुपया नकद एवं उनके आश्रितों को सरकारी नौकरी देने आदि मांगों को लेकर 17 मार्च को विधानसभा का घेराव किया जायेगा. तथा 18 मार्च से विधानसभा के समक्ष अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल किये जायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




