दस के खिलाफ विद्युत चोरी का मामला दर्ज

महेशपुर/पाकुडि़या . महेशपुर थाने में चार लोगों के खिलाफ विद्युत चोरी का मामला दर्ज कराया गया है. सहायक अभियंता सत्यनारायण पातर की लिखित शिकायत पर मोफिजुद्दीन शेख, जैरात शेख, अब्दुल खायेर शेख, आलम मोल्ला को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. छापेमारी अभियान के दौरान उक्त लोगों द्वारा अवैध तरीके से विद्युत का उपयोग करते पाया […]
महेशपुर/पाकुडि़या . महेशपुर थाने में चार लोगों के खिलाफ विद्युत चोरी का मामला दर्ज कराया गया है. सहायक अभियंता सत्यनारायण पातर की लिखित शिकायत पर मोफिजुद्दीन शेख, जैरात शेख, अब्दुल खायेर शेख, आलम मोल्ला को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. छापेमारी अभियान के दौरान उक्त लोगों द्वारा अवैध तरीके से विद्युत का उपयोग करते पाया गया था. पुलिस ने थाने में कांड संख्या 63/15 दर्ज किया है. पाकुडि़या में सहायक अभियंता श्री पातर की लिखित शिकायत पर अवैध तरीके से विद्युत का उपयोग किये जाने के मामले में दशरथ सरकार, माधव सरकार, अमित कुमार पाल, साकिर इमाम, धर्मदेव भगत,बेचन सोरेन एवं सनातन सोरेन के खिलाफ थाने में विद्युत चोरी का मामला दर्ज किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




