एसडीओ ने की आपूर्ति की समीक्षा बैठक

Updated at : 13 Mar 2015 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
एसडीओ ने की आपूर्ति की समीक्षा बैठक

प्रतिनिधि, पाकुड़एसडीओ विद्यानंद शर्मा पंकज ने शुक्रवार को आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक की. प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को बीपीएल, अंत्योदय आदि योजना के अनाज व केरोसिन का उठाव तथा उसके वितरण का सही तरीके से अनुश्रवण करने का निर्देश दिया. खाद्यान्न का उठाव कर 15 मार्च तक वितरण करने, अतिरिक्त बीपीएल योजना के खाद्यान्न का […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पाकुड़एसडीओ विद्यानंद शर्मा पंकज ने शुक्रवार को आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक की. प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को बीपीएल, अंत्योदय आदि योजना के अनाज व केरोसिन का उठाव तथा उसके वितरण का सही तरीके से अनुश्रवण करने का निर्देश दिया. खाद्यान्न का उठाव कर 15 मार्च तक वितरण करने, अतिरिक्त बीपीएल योजना के खाद्यान्न का 25 मार्च को वितरण करने का निर्देश दिया गया. 31 मार्च तक पंचायत सेवकों के माध्यम से इ-राशन कार्ड का वितरण करने, सभी राशन दुकानों में एमओ के हस्ताक्षरयुक्त लाभुकों की सत्यापित सूची की उपलब्धता सुनिश्चित करने, ठेला भेंडर द्वारा हाट एवं बाजारों में केरोसिन डीलरों को वितरण पंजी के सत्यापन होने के बाद ही देने के निर्देश दिया. इस दौरान एक सप्ताह के अंदर राशन दुकानों के अनुज्ञप्ति का नवीकरण करने तथा लंबित जांच प्रतिवेदन जमा करने के आदेश प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को दिये गये……………..फोटो संख्या 8- समीक्षा बैठक करते एसडीओ विद्यानंद शर्मा पंकज.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola