बदलते पर्यावरण पर कार्यशाला का आयोजन

Updated at : 13 Mar 2015 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
बदलते पर्यावरण पर कार्यशाला का आयोजन

प्रतिनिधि, पाकुड़जिला मुख्यालय के होटल मिलन पैलेस के सभागार में कासा संथाल परगना बदलते पर्यावरण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन शुक्रवार को किया गया. इसका उदघाटन प्रो कमल किशोर महावत ने किया. इस दौरान प्रतिभागियों को बदलते पर्यावरण के कारण एवं इसके कुप्रभाव से बचने के उपायों की जानकारी दी गयी. साथ ही […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पाकुड़जिला मुख्यालय के होटल मिलन पैलेस के सभागार में कासा संथाल परगना बदलते पर्यावरण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन शुक्रवार को किया गया. इसका उदघाटन प्रो कमल किशोर महावत ने किया. इस दौरान प्रतिभागियों को बदलते पर्यावरण के कारण एवं इसके कुप्रभाव से बचने के उपायों की जानकारी दी गयी. साथ ही बदलते पर्यावरण से मानव को होने वाले नुकसान की जानकारी दी गयी और पर्यावरण को बचाये रखने को लेकर किये जाने वाले कार्यों को बताया गया. कार्यशाला में दुमका, साहिबगंज के अलावा पाकुड़ जिले के अमड़ापाड़ा, लिट्टीपाड़ा के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. इसका संचालन दिलीप कुमार ने किया. कार्यशाला के उद्देश्यों की जानकारी रंजन पांडेय ने दी. इस अवसर पर सुनील विश्वास, कमलाकांत, ताला मरांडी, किस्टो सोरेन आदि थे……………..फोटो संख्या 13- कार्यशाला को संबोधित करते प्रो. कमलकिशोर महावत.फोटो संख्या 14- मौजूद प्रतिभागी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola